24 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
HomeदेशLok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी...

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, BJP के बागियों के साथ इनको भी मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी की। घोषित 43 उम्मीदवारों में से 33 ओबीसी, एससी, एसटी या अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं।

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट बीजेपी के बागी नेताओं सहित कई दिग्गजों के बेटे के नाम है। गौरव गोगोई असम के जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। घोषित 43 उम्मीदवारों में से 33 ओबीसी, एससी, एसटी या अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को बैठक की थी।

दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों की घोषणा

पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस मुकाबले को दलित और पूंजीपतियों के बीच की लड़ाई करार देते हुए असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव सहित विभिन्न राज्यों में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कमलनाथ और अशोक गहलोत के बेटे को भी मिला टिकट

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजेपी को छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले राहुल कस्वां को चूरू लोकसभा सीट से टिकट मिला है। इसके अलावा इस लिस्ट में जोरहाट से गौरव गोगोई, सिलचर से सुरज्या खान, जालोर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को प्रत्याशी बनाया है।

पहली लिस्ट में राहुल गांधी सहित 39 को मिला टिकट

इससे पहले कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए पहली सूची में 39 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसमें राहुल गांधी का नाम भी शामिल था, जो केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से चुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया गया है। इसके अतिरिक्त, एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल केरल के अलाप्पुझा से चुनाव लड़ेंगे। जबकि शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से फिर से नामांकित किया गया है। सीईसी के प्रमुख सदस्यों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, टीएस सिंहदेव और मोहम्मद जावेद समेत अन्य शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
24 ° C
24.1 °
24 °
78 %
3.1kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular