28 C
New Delhi
Thursday, August 27, 2026
HomeदेशJasmine Lamboria: भारत की बेटी जैस्मीन लांबोरिया का कमाल, बॉक्सिंग में 10वां...

Jasmine Lamboria: भारत की बेटी जैस्मीन लांबोरिया का कमाल, बॉक्सिंग में 10वां मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

Jasmine Lamboria: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टार महिला मुक्केबाज जैस्मीन लांबोरिया ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली और इसके साथ ही भारत के लिए बॉक्सिंग में10वां मेडल पक्का कर दिया। इस उपलब्धि के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में बॉक्सिंग में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज कर लिया है।

जैस्मीन लांबोरिया की धमाकेदार जीत

महिला 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जैस्मीन लांबोरिया का सामना मेजबान इंग्लैंड की एलिस ग्लिन से हुआ। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ जैस्मीन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया और कम से कम ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम सुनिश्चित कर लिया। जैस्मीन का कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान सीधे क्वार्टरफाइनल से शुरू हुआ था। महिला 57 किग्रा वर्ग में उन्हें पहले दौर यानी राउंड ऑफ 16 में बाय मिला था। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत की मेडल झोली को और मजबूत कर दिया। बता दें, लैम्बोरिया फिलहाल फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। अब लगातार दूसरे CWG गेम्स में मेडल जीतने का कारनामा कर दिया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास

जैस्मीन की जीत भारत के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग का 10वां मेडल है। इससे पहले किसी एक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने बॉक्सिंग में इतने मेडल नहीं जीते थे। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में रहा था, जब भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 9 मेडल जीते थे। ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

अब तक भारत के लिए बॉक्सिंग में मेडल पक्का करने वाले खिलाड़ियों में लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), जादुमणि सिंह (55 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश (80 किग्रा), नरेंद्र बड़वाल (+90 किग्रा) और अब जैस्मीन लांबोरिया (57 किग्रा) शामिल हो गई हैं। अब सभी की निगाहें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों पर होंगी, जहां भारतीय खिलाड़ी ब्रॉन्ज को गोल्ड में बदलने की कोशिश करेंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
28 ° C
29.1 °
28 °
89 %
1.5kmh
64 %
Thu
35 °
Fri
41 °
Sat
41 °
Sun
40 °
Mon
37 °

Most Popular