34 C
New Delhi
Thursday, October 8, 2026
HomeदेशIndian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर...

Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

Indian Coast Guard Recruitment 2026: भारतीय तटरक्षक बल में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), हाइजीनिस्ट-I और यांत्रिक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन टेस्ट (CGEPT) के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

भारतीय तटरक्षक बल की इस भर्ती में नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), हाइजीनिस्ट-I और यांत्रिक के पद शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 190 पदों को भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

नाविक (जनरल ड्यूटी):
अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।

नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच):
उम्मीदवार का COBSE से मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

हाइजीनिस्ट-I:
उम्मीदवार ने मैट्रिकुलेशन, ITI या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।

यांत्रिक:
10वीं पास अभ्यर्थियों के साथ इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में निर्धारित अवधि का डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। OBC वर्ग को 3 वर्ष और SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।

आवेदन की आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता और आयु सीमा जरूर जांच लें।

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाभारतीय तटरक्षक बल (ICG)
परीक्षाCGEPT Batch 01/2027 और 02/2027
पदनाविक GD, नाविक DB, हाइजीनिस्ट-I, यांत्रिक
कुल पद190
आवेदन की अंतिम तारीख21 अक्टूबर 2026
बेसिक पे₹21,700
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, PFT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल और मेरिट
आवेदन माध्यमऑनलाइन

कैसे होगा चयन?

भारतीय तटरक्षक बल भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड रिटन एग्जाम होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा SC/ST उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) के लिए बुलाया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 20 उठक-बैठक, 15 पुशअप्स और 15 बेंट नी सिट-अप्स करने होंगे।

महिला अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके साथ 15 स्क्वैट्स, 10 पुशअप्स और 10 नी सिट-अप्स करने होंगे।

PFT में सफल अभ्यर्थियों को आगे के चरण में असेसमेंट एंड एडैप्टेबिलिटी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

INS चिल्का में होगी ट्रेनिंग

सभी निर्धारित चरणों में सफल उम्मीदवारों को INS चिल्का में रिपोर्ट करना होगा। यहां अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग के साथ आधार आधारित पहचान सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद रिक्रूटमेंट मेडिकल ऑफिसर द्वारा मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। उम्मीदवारों को इस दौरान अपने मूल दस्तावेज, पुलिस वेरिफिकेशन फॉर्म और अन्य जरूरी कागजात प्रस्तुत करने होंगे।

कितनी है आवेदन फीस?

इस भर्ती में सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹550 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

जानकारी के मुताबिक Stage-I परीक्षा नवंबर 2026 की शुरुआत में आयोजित की जा सकती है। Stage-II की प्रक्रिया फरवरी 2027 के अंत में और आगे की प्रक्रिया मई 2027 की शुरुआत में प्रस्तावित है।

अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले भारतीय तटरक्षक बल की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और पात्रता, आयु सीमा, दस्तावेज तथा अन्य शर्तों की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34 ° C
34.1 °
34 °
49 %
6.2kmh
0 %
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
36 °

Most Popular