34 C
New Delhi
Monday, July 27, 2026
HomeदेशIMD Weather Update: भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, IMD ने जारी...

IMD Weather Update: भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट; कई राज्यों में बदलेगा मौसम

IMD Weather Update: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान देश के बड़े हिस्से को जल्द ही राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।

दरअसल, उत्तर-पश्चिमी भारत में 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो रहा है, जो मौसम में बदलाव लाएगा। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

  1. दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक लू का असर रहेगा। 28 मई से मौसम बदलेगा, आसमान में बादल छाएंगे और दोपहर बाद 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं।
  2. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और कानपुर समेत कई जिलों में अगले दो दिन गर्मी रहेगी। 27 मई को पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट है, जबकि 28 से 31 मई के बीच 70 किमी/घंटे की रफ्तार से भीषण आंधी-तूफान आ सकता है। 29 मई से तापमान गिरेगा।
  3. बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में 26 से 29 मई के बीच 70 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। IMD ने 26 और 27 मई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का भी अलर्ट दिया है।
  4. राजस्थान में 30 मई तक लू का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि 28 मई तक कुछ जगहों पर भीषण लू चलेगी। 29 मई से यहां भी मौसम करवट लेगा और कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की संभावना है।
  5. झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद समेत कई जिलों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। 26 से 31 मई के दौरान गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  6. उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल समेत कई इलाकों में 28 से 31 मई तक बारिश होगी। 29 मई को पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
  7. हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को हल्की बारिश के साथ 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और ओले गिर सकते हैं।
  8. वहीं, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली गिरने और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
34 ° C
34 °
34 °
49 %
1kmh
78 %
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
35 °
Thu
34 °
Fri
33 °

Most Popular