25.6 C
New Delhi
Thursday, September 24, 2026
HomeदेशDust Strom in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में आंधी तूफान ने मचाई तबाही, 2...

Dust Strom in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में आंधी तूफान ने मचाई तबाही, 2 की मौत, 23 घायल, कई पेड़ उखड़े, इमारतों को भी नुकसान

Dust Strom in Delhi-NCR: तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, आंधी तूफान की वजह से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आंधी तूफान के दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए।

Dust Strom in Delhi-NCR: देश में कई जगहों पर मौसम बदल रहा है। तेज गर्मी के बीच कई जगहों पर बारिश और धूल भरी आंधी चल रही है। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार रात हल्की बारिश हुई। वहीं यहां पर शुक्रवार शाम को धूल भरी आंधी तूफान ने काफी तबाही मचाई। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, आंधी तूफान की वजह से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

आंधी तूफान के दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को 152 कॉल पेड़ उखड़ने, 55 कॉल इमारतों की क्षति और बिजली व्यवधान से संबंधित 202 कॉल प्राप्त हुईं। खराब मौसम के चलते उड़ानों के परिचालन में भी बाधाएं आ रही हैं। इसकी वजह से कई फ्लाइट्स के रुट भी डायवर्ट किए गए हैं।

एंबुलेंस के ऊपर गिरा साइन बोर्ड, यातायात प्रभावित:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेज आंधी की वजह से पश्चिमी दिल्ली के द्वारका मोड़ पर एक एंबुलेंस पर साइन बोर्ड गिर गया। साथ ही कुछ छोटी गाड़ियां भी इस साइन बोर्ड की चपेट में आ गई। लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी।

बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस में मौजूद मरीज को दूसरे वाहन से अस्पताल भेजा गया। वहीं मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से 9 फ्लाइट्स को जयपुर भेजा गया है। पेड़ों के गिरने से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है।

13 राज्यों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट:

हालांकि आंधी और बारिश की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है। शनिवार सुबह भी बढ़ते तापमान से लोगों का राहत मिली है। शनिवार सुबह भी कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज शनिवार को 13 राज्यों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में आईएमडी ने बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

यहां हीटवेव की चेतावनी:

देश के सात राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इन राज्यों में तापमान 40 डिग्री से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा और तेलंगाना में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने राजस्थान ने हीटवेव की चेतावनी जारी की है। गुजरात में मौसम विभाग का कहना है कि यहां अगले पांच दिनों तक उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में आज फिर धूलभरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां हवाएं 40 किमी/घंटा की रफ्तार से भी चलेंगी।

मध्य प्रदेश और बिहार में ऐसा रहेगा मौसम:

मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में पिछले 4 दिनों से आंधी-बारिश और ओले गिर रहे हैं। शुक्रवार को मंदसौर में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान एक जनसभा थी। इसमें आंधी की वजह से पंडाल का टेंट उड़ गया। इसके अलावा उज्जैन, शाजापुर, रायसेन और सीहोर में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। बताया जा रहा है कि यहां शनिवार भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के दस जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार के भी कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें जमुई, बांका, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
62 %
2.4kmh
0 %
Thu
35 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
24 °
Mon
22 °

Most Popular