27 C
New Delhi
Sunday, September 6, 2026
HomeदेशDMRC का बड़ा अपडेट: गुरुवार को इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर नहीं...

DMRC का बड़ा अपडेट: गुरुवार को इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर नहीं मिलेगी एंट्री, जानें कौन-कौन से स्टेशन हैं शामिल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन जारी है। बीते कई दिनों से प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल हो रहे हैं। बुधवार की रात पुलिसवालों पर फिर से हमला किया गया जिसमें दो एसीपी और दो इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसवाले घायल हो गए हैं। हिंसा की इन खबरों को देखते हुए अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी (DMRC) ने भी सुरक्षा को लेकर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। DMRC ने जानकारी दी है कि गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

कौन से मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे?

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद कर दिए गए थे। DMRC ने इस कदम के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। अब गुरुवार को DMRC ने बताया है कि नीचे बताए गए मेट्रो स्टेशन सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

1. लोक कल्याण मार्ग

2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
11. ITO
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
27 ° C
27 °
25.1 °
100 %
4.6kmh
100 %
Sun
30 °
Mon
37 °
Tue
41 °
Wed
41 °
Thu
39 °

Most Popular