33 C
New Delhi
Monday, October 5, 2026
HomeदेशDelhi Vivek Vihar Fire: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग का...

Delhi Vivek Vihar Fire: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग का तांडव, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल

Delhi Vivek Vihar Fire: दिल्ली-NCR की हाईराइज बिल्डिंगों में आग लगने की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है. हाल ही में गाजियबाद के गौर ग्रीन अपार्टमेंट में भीषण आग लगी थी, जिसमें करोड़ों के फ्लैट जल गए. अब दिल्ली के विवेक विहार इलाके में फ्लैट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. विवेक विहार इलाके में फ्लैट में भीषण आग में 9 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों के शव इस कदर जल गए हैं कि लोग शव देख महिला-पुरुष भी नहीं पहचान पा रहे हैं.

विवेक विहार बी ब्लॉक के टॉप फ्लोर पर लगी आग

यह भीषण दुर्घटना दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार के बी ब्लॉक में चार मंजिला इमारत में टॉप फ्लोर पर रात तकरीबन 3:00 बजे के आसपास आग लग गई. बताया जा रहा है कि अंदर 9 लोगों की मौत हो चुकी है. स्थानीय निगम पार्षद पंकज लूथरा ने ऊपर से आकर बताया कि  बॉडी इतनी जल चुकी है कि उसमें पहचान नहीं हो पा रही कि औरत कौन है और मर्द कौन है.

कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

बताया गया कि दिल्ली के विवेक विहार इलाके में आज तड़के 3 बजे 47 पर एक बिल्डिंग में आज लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी. आग B-13 2nd फ्लोर एक बिल्डिंग लगी थी. जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. इस आग में झुलस कर चार लोगों की मौत हो गई. जबकि इस बिल्डिंग से 12 से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.  विवेक विहार इलाके में लगी आग कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस आग को बुझाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33 ° C
33 °
33 °
37 %
2.8kmh
0 %
Mon
32 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
37 °

Most Popular