25.4 C
New Delhi
Saturday, October 17, 2026
HomeदेशDelhi: जसोला में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय दो लोगों की...

Delhi: जसोला में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय दो लोगों की मौत, केस दर्ज

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आज साउथ-ईस्ट दिल्ली के जसोला इलाके में दोपहर को दो लोगों की मौत हो गई।

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आज साउथ-ईस्ट दिल्ली के जसोला इलाके में दोपहर को दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरने दो लोगों की दम घुटने से जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों में कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को इसकी सूचित भिजवा दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सरिता विहार थाने में दोपहर करीब 1:07 बजे एक पीसीआर कॉल आई। इसमें बताया गया कि ओल्ड जसोला गांव में दो युवक गटर में गिर गए हैं। सूचना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि इकबाल नामक व्यक्ति के घर के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए दोनों युवक उतरे थे। दोनों ट्रैक्टर और मशीन की मदद से टैंक की सफाई कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

टैंक में बेहोश होकर गिर गए

दो बार टैंक की सफाई ट्रैक्टर और मशीन के जरिए की गई। तीसरे बार दोनों मृतक टैंक के अंदर उतर गए। इसके बाद बेहोश होकर वहीं गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया। इसके बाद दोनों को बाहर निकला गया। पुलिस ने दोनों के शव को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार एक मृतक की पहचान राजप्रकाश पुत्र छिद्दा सिंह निवासी मोलबंद एक्सटेंशन, दिल्ली के रूप में की गई है। वहीं, दूसरे की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों मजदूरों ने दो बार सैप्टिक टैंक में मौजूद कूड़े को साफ कर दिया था। वाल्व फिट नहीं होने के चलते तीसरी बार दोनों जब टैंक में उतरे तो गैस की चपेट में आकर बेसुध हो गए।
आपको बता दे कि इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है। दिल्ली सहित कई महानगरों में इस प्रकार के हादसे होते रहते है। हर साल कई मजदूर टैंक की सफाई के दौरान अपनी जान गंवाते रहते है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
73 %
1.5kmh
0 %
Sat
33 °
Sun
34 °
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
36 °

Most Popular