21 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
HomeदेशDelhi ITO Fire: दिल्ली के ITO स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग की इमारत...

Delhi ITO Fire: दिल्ली के ITO स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग की इमारत में भीषण आग, दूसरी मंजिल से उठता दिखा धुआं

Delhi ITO Fire: दिल्‍ली के आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग की इमारत में आग लग गई है. आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगने की सूचना है. दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद आग बुझाने के लिए आठ दमकल की गाड़ियां को मौके पर भेजा गया.

आग कैसे लगी, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि दूसरी मंजिल से धुआं निकल रहा है. आग पर अभी पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है.  दिल्ली के आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.

लेकिन घटनास्‍थल आए वीडियो में इमारत से धुआं निकलता हुआ नजर आ रहा है. दमकलकर्मी बुझाने में जुटे हुए हैं. ये इमारत आईटीओ के व्‍य‍स्‍त चौक पर स्थित है. ऐसे में ट्रैफिक भी बाधित होता नजर आ रहा है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
21 ° C
21 °
21 °
70 %
3.7kmh
41 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °

Most Popular