15.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026
Homeदेशमेघालय कोयला खदान त्रासदी: अवैध रैट-होल माइन में विस्फोट से 18 मजदूरों...

मेघालय कोयला खदान त्रासदी: अवैध रैट-होल माइन में विस्फोट से 18 मजदूरों की मौत, जांच और मुआवजे की घोषणा

Coal Mine Explosion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर दुख जताया और पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने का ऐलान किया।

Coal Mine Explosion: मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के मिन्सिंगत-थांग्सको (Thangsko) क्षेत्र में 5 फरवरी 2026 को एक अवैध रैट-होल कोयला खदान में डायनामाइट से हुआ शक्तिशाली विस्फोट बेहद दुखद साबित हुआ। इस हादसे में कम से कम 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक घायल को शिलांग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट सुबह करीब 11:30 बजे खनन कार्य के दौरान हुआ, जिससे खदान ढह गई और कई मजदूर अंदर फंस गए। खोज-बचाव अभियान जारी है, लेकिन दूरस्थ स्थान होने के कारण यह चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Coal Mine Explosion: अब तक 18 शव बरामद

यह घटना अवैध कोयला खनन की खतरनाक प्रथा को फिर उजागर करती है। रैट-होल माइनिंग, जिसमें संकरी सुरंगें बनाई जाती हैं, 2014 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा प्रतिबंधित है, लेकिन पूर्वी जयंतिया हिल्स जैसे क्षेत्रों में यह जारी है। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार ने बताया कि अब तक 18 शव बरामद हो चुके हैं, और कुछ मजदूर अभी भी फंसे होने की आशंका है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय टीमें मौके पर तैनात हैं। अस्थिर भूभाग और सुरक्षा जोखिमों के कारण अभियान धीमा चल रहा है।

Coal Mine Explosion: सीएम कॉनराड ने जताया दुख

मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने दो कैबिनेट मंत्रियों को घटनास्थल भेजा है ताकि वे स्थिति का जायजा लें और राहत-बचाव कार्यों का समन्वय करें। उपमुख्यमंत्री (गृह विभाग प्रभारी) भी प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं। संगमा ने जोर देकर कहा, “राज्य सरकार इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जन सुरक्षा में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।”

Coal Mine Explosion: परिजनों को 3 लाख रुपए की सहायता

खलीहरियात पुलिस स्टेशन में सुो मोटो एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें भारतीय दंड संहिता, खानन अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। मृतक मजदूरों के परिजनों को तत्काल राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Coal Mine Explosion: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस त्रासदी पर दुख जताया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “ईस्ट जयंतिया हिल्स, मेघालय में हुई दुर्घटना से दुख हुआ। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया, उन्हें मेरी संवेदनाएं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों।”

Coal Mine Explosion: अमित शाह ने की सीएम संगमा से बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री संगमा से बात की और केंद्र की ओर से पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया। केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अवैध खनन रोकने की अपील की, क्योंकि मेघालय में कोई सरकारी कोयला खदान या नीलामी नहीं है।

यह हादसा हाल के वर्षों में मेघालय की सबसे घातक खदान दुर्घटनाओं में से एक है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दर्जनों मजदूर मारे गए। राज्य सरकार ने वैज्ञानिक और लाइसेंस प्राप्त खनन को बढ़ावा देने की बात कही है। प्रभावित परिवारों के प्रति राज्य और केंद्र एकजुट हैं, लेकिन अवैध खनन की जड़ों को खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 में बड़े बदलाव: IPS अब दोबारा नहीं चुन सकेंगे ऑप्शन, IAS-IFS अधिकारियों पर पूरी रोक

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
15.1 ° C
15.1 °
15.1 °
77 %
2.1kmh
1 %
Fri
17 °
Sat
25 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
27 °

Most Popular