29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
HomeदेशArvind Kejriwal Arrested : सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाले में पूछताछ...

Arvind Kejriwal Arrested : सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाले में पूछताछ के बाद ईडी का बड़ा एक्शन

Arvind Kejriwal Arrested : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले दिल्ली सीएम केजरीवाल के घर के बाहर मजबूत सुरक्षा इंतजाम किए। RAF की टीम भी पहुंची।

Arvind Kejriwal Arrested : शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। आप नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने पहले कहा था कि उन्हें संदेह है कि ईडी आज उन्हें गिरफ्तार करेगी। ईडी की टीम शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि केजरीवाल नौ बार केंद्रीय जांच एजेंसी के समन में शामिल नहीं हुए। ईडी ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ ये कार्रवाई शराब घोटालें में चली 2 घंटे की पूछताछ के बाद की है। इससे पहले गुरुवार शाम को ही ईडी पूछताछ के लिए दसवां समन लेकर सीएम आवास पहुंची थी।

केजरीवाल के बयान दर्ज करने के लिए ईडी की टीम

इससे पहले ईडी अधिकारी कपिल राज और ईडी के संयुक्त निदेशक भी केजरीवाल के आवास पर हैं। उनके मुताबिक, पीएमएलए की धारा 50 के तहत सीएम केजरीवाल का बयान दर्ज किए गए। इस दौरान आप के नेतओं ने सीएम आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने कई आप समर्थक और नेताओं को हिरासत में लेकर वहां से हटाया।इससे पहले दिल्ली मंत्री आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि कि भाजपा की राजनीतिक टीम यानी ईडी केजरीवाल की सोच को कभी कैद नहीं कर सकती है।

ईडी के आरोप और समयरेखा

ईडी ने एक प्रेस नोट में केजरीवाल को मामले में साजिशकर्ता कहा था। ईडी ने कहा है कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता ने अब खत्म हो चुकी शराब नीति मामले को तैयार करते समय कथित तौर पर केजरीवाल और आप नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ साजिश रची थी। कुछ आरोपियों और गवाहों के बयानों में केजरीवाल का नाम सामने आया था। ईडी ने अपने रिमांड नोट और चार्जशीट में इसका जिक्र किया है।

शराब व्यापारियों से केजरीवाल ने की र्थी चर्चा

जांच एजेंसी ने कहा कि शराब नीति मामले के आरोपियों में से एक विजय नायर अक्सर केजरीवाल के कार्यालय जाता था और अपना अधिकांश समय वहीं बिताता था। नायर ने कथित तौर पर शराब व्यापारियों से कहा कि उन्होंने केजरीवाल के साथ नीति पर चर्चा की। जांचकर्ताओं ने कहा है कि यह नायर ही थे, जिन्होंने इंडोस्पिरिट के मालिक समीर महेंद्रू की केजरीवाल से मुलाकात कराई थी।

गवाह राघव ने भी लगाया दिल्ली सीएम पर आरोप

जब बैठक असफल रही, तो उन्होंने महेंद्रू और केजरीवाल की वीडियो कॉल पर बात कराई, जिसमें केजरीवाल ने कहा कि नायर उनके बच्चे जैसे थे, जिन पर उन्हें भरोसा है। साउथ लॉबी के पहले आरोपी और अब गवाह राघव मगुंटा ने कहा था कि उनके पिता वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद ने शराब नीति के बारे में अधिक जानने के लिए केजरीवाल से मुलाकात की थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
28 %
2.9kmh
0 %
Tue
28 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
26 °
Sat
28 °

Most Popular