40.9 C
New Delhi
Thursday, July 16, 2026
HomeदेशAir India Flight: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा विमान हादसा, अहमदाबाद...

Air India Flight: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा विमान हादसा, अहमदाबाद जैसी त्रासदी से बची फ्लाइट; अब फ्यूल स्विच पर एयर इंडिया की जांच तेज

Air India Flight: हीथ्रो (लंदन) से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया की 787-8 विमान में टेक ऑफ से ठीक पहले फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्कत आई. जिसके बाद विमान की उड़ान को रोक दिया गया. एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हीथ्रो से बेंगलुरु आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 132 में  इंजन स्टार्ट के दौरान बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच दो बार RUN पोज़िशन में नहीं टिक पाया और CUTOFF पोज़िशन की ओर लौट गया. जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस फ्लाइट की उड़ान को रोक दिया गया.

खराबी के बारे में एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयर इंडिया प्रवक्ता ने बताया, “हमें जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है. इस जानकारी के बाद हमने संबंधित विमान को ग्राउंड कर दिया है और पायलट की चिंताओं की प्राथमिकता के आधार पर जाँच कराने के लिए OEM को शामिल किया है.

यह मामला विमानन नियामक DGCA को भी सूचित कर दिया गया है. DGCA के निर्देश के बाद एयर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की थी, और कोई समस्या नहीं मिली थी. एयर इंडिया में हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.” मालूम हो कि अहमदाबाद में पिछले साल क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में भी फ्यूल स्विच में गड़बड़ी के बाद हादसे की बात सामने आई थी. फिलहाल लंदन में रोकी गई एयर इंडिया की विमान की जांच जारी है.

फ्लाइट में क्या होता है फ्यूल स्विच

किसी फ्लाइट में फ्यूल स्विच वे स्विच होते हैं जो विमान के इंजनों में ईंधन के फ्लो को कंट्रोल करते हैं. इनका उपयोग पायलट जमीन पर इंजन चालू या बंद करने के लिए करते हैं, या उड़ान के दौरान इंजन खराब होने पर इंजन को मैन्युअल रूप से बंद या चालू करने के लिए करते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
40.9 ° C
40.9 °
40.9 °
22 %
5.2kmh
28 %
Thu
40 °
Fri
43 °
Sat
41 °
Sun
39 °
Mon
37 °

Most Popular