18.3 C
New Delhi
Thursday, November 5, 2026
Homeदेश26 जनवरी ट्रैफिक अलर्ट: दिल्ली के इन रास्तों पर नो-एंट्री, घर से...

26 जनवरी ट्रैफिक अलर्ट: दिल्ली के इन रास्तों पर नो-एंट्री, घर से निकलने से पहले जरूर देखें एडवाइजरी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान बाहर जा रहे हैं तो आपको ट्रैफिक एडवाजरी के बारे में पता होना चाहिए। बता दें कि राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किले पर संपन्न होगी।

इन रास्तों पर लागू रहेगा प्रतिबंध

  • 25.01.2026 को शाम 06:00 बजे से परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी यातायात को अनुमति नहीं होगी।
  • 25.01.2026 को रात्रि 10:00 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर परेड समाप्त होने तक कर्तव्य पथ की ओर यातायात की अनुमति नहीं होगी।
  • सी-हेक्सागन-इंडिया गेट, 26.01.2026 को सुबह 09:15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार होने तक यातायात के लिए बंद रहेगा।
  • 26.01.2026 को सुबह 10:30 बजे से तिलक मार्ग, बी. एस. जेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी। परेड की आवाजाही के आधार पर केवल क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति दी जाएगी।
  • सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अपनी सुविधा के लिए सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक परेड के मार्ग से बचें।

इन रास्तों का कर सकते हैं उपयोग

उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर

  • रिंग रोड-आश्रम चौक-सराय काले खां-आई.पी. फ्लाईओवर-राजघाट-रिंग रोड।
  • मदरसा से लोधी रोड टी पॉइंट अरबिंदो मार्ग एम्स चौक रिंग रोड-धौलाकुआं-वंदे मातरम्र मार्ग-शंकर रोड-पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग।

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर

  • रिंग रोड-भैरों रोड-मथुरा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग राजेश पायलट मार्ग-पृथ्वी राज रोड-सफदरजंग रोड कमाल अतातुर्क मार्ग-पंचशील मार्ग साइमन बोलिवर मार्ग अपर रिज रोड / वंदे मातरम मार्ग।
  • रिंग रोड-आईएसबीटी-चंदगी राम अखाड़ा-माल रोड-आजाद पुर-रिंग रोड।
  • रिंग रोड-भैरों रोड-मथुरा रोड-लोधी रोड-अरविंदो मार्ग सफदरजंग रोड-तीन मूर्ति मार्ग मदर टेरेसा क्रिसेंट पार्क स्ट्रीट-शंकर रोड-वंदे मातरम मार्ग।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए

  • दक्षिण दिल्ली से धौला कुआं-वंदे मातरम्र पंचकुइयां रोड-आउटर सर्कल कनॉट प्लेस-पहाड़गंज की ओर के लिए चेम्सफोर्ड रोड या अजमेरी गेट की ओर के लिए मिंटो रोड-भवभूति मार्ग।
  • पूर्वी दिल्ली से आईएसबीटी ब्रिज के माध्यम से बुलेवार्ड रोड-रानी झाँसी पलाईओवर-राउन्ड अबाउट झंडेवालान डी. बी. गुप्ता रोड-शीला सिनेमा रोड-पहाड़गंज ब्रिज और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए

  • दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड आश्रम चौक सराय काले खां रिंग रोड-राज घाट-रिंग रोड-चौक।
  • यमुना बाजार-एस.पी. मुखर्जी मार्ग-छत्ता रेल-कोडिया ब्रिज और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

हालांकि उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा, फिर भी यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और संभावित देरी से बचने के लिए अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर चले।

कहां तक जाएंगी बसें

  • गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24 रिंग रोड से होकर मैरों रोड पर समाप्त होंगी।
  • एनएच-24 से आने वाली बसें रोड नं. 56 पर दाहिनी ओर मुड़ेंगी और आईएसबीटी आनन्द विहार पर समाप्त होंगी।
  • गाजियाबाद की ओर से आने वाली बसों को मोहन नगर से वजीराबाद ब्रिज के लिए भोपुरा चुंगी की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • धौला कुआं की ओर से आने वाली सभी अंतर्राज्यीय बसें धौला कुआं पर समाप्त हो जाएंगी।
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.3 ° C
18.3 °
18.3 °
25 %
1.6kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
29 °

Most Popular