29.7 C
New Delhi
Wednesday, August 12, 2026
Homeदेश15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट, राजधानी में ड्रोन और...

15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट, राजधानी में ड्रोन और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर लगी रोक

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक दिल्ली में ड्रोन समेत सभी तरह के छोटे हवाई प्लेटफॉर्म उड़ाने पर रोक लगा दी है।

ड्रोन उड़ाने समेत इन गतिविधियों पर रहेगी रोक

आदेश के मुताबिक, इस दौरान ड्रोन (UAV/UAS), क्वाडकॉप्टर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग ग्लाइडर, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, छोटे पावर्ड एयरक्राफ्ट और विमान से पैरा जंपिंग करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने उठाया एहतियाती कदम

खुफिया जानकारी के अनुसार, असामाजिक तत्व या आतंकवादी ऐसे हवाई साधनों का इस्तेमाल कर आम लोगों, वीआईपी और महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को खतरा पहुंचा सकते हैं। वे पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग-ग्लाइडर, UAV, UAS, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, छोटे साइज के पावर्ड एयरक्राफ्ट, क्वाडकॉप्टर या एयरक्राफ्ट से पैरा-जंपिंग जैसे सब-कन्वेंशनल एरियल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 2 अगस्त 2026 से लागू होकर 16 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा। सभी DCSP/Addl. DCSP/ACSP, तहसील कार्यालयों, सभी पुलिस स्टेशनों और NDMC/MCD/PWD/DDA/दिल्ली छावनी बोर्ड के कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर इस आदेश की कॉपी भेजी जाएंगी। चूंकि सभी संबंधित लोगों को अलग-अलग नोटिस नहीं दे सकते, इसलिए यह आदेश Ex parte जारी किया गया है।

बेहद खास होता है दिल्ली का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

गौरतलब है कि 15 अगस्त को दिल्ली में लाल किले और अलग-अलग कई जगहों पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम होता है। इस मौके पर जनता और कई VVIP और VIP लोग जुटते हैं। लाल किले की प्राचीर से खुद प्रधानमंत्री भाषण देते हैं। इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस एहतियात बरत रही है और ऐसा आदेश जारी किया है। जान लें कि इसी साल अप्रैल में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली थी जब उसने ISI के ड्रोन से लाए गए हथियारों का जखीरा बरामद किया था और 9 लोगों को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
67 %
2.4kmh
100 %
Tue
30 °
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
35 °
Sat
34 °

Most Popular