29 C
New Delhi
Tuesday, August 18, 2026
Homeदेशदेश में गर्मी दस्तक देने को तैयार! तापमान 2-4°C तक बढ़ने का...

देश में गर्मी दस्तक देने को तैयार! तापमान 2-4°C तक बढ़ने का अनुमान, हिमाचल-कश्मीर में बारिश और कोहरे का अलर्ट

नई दिल्लीः देश में फरवरी महीने के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। ज्यादातर राज्यों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में उतार-चढ़ाव की भविष्यवाणी की है। वहीं, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखी जा रही है। कुछ जगहों पर हल्का कोहरा भी पड़ रहा है।

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 और 11 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान लगाया है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

 कहां पर पड़ेगा कोहरा

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौराम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर सुबह और रात के समय घने कोहरे की चेतावनी दी है। उत्तरी तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भी सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, असम और मेघालय में तापमान 10°C के आस-पास दर्ज किया जा रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6°C शाहजहांपुर (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया।

देश में अब कम होने वाली है सर्दी

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-4°C की क्रमिक वृद्धि की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। इसका मतलब यह हुआ कि देश में ठंड अब धीरे-धीरे कम होगी और दिन में कड़ी धूप निकलने से गर्मी का भी एहसास होगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29 ° C
29 °
28.1 °
79 %
3.6kmh
8 %
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
36 °

Most Popular