33 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
Homeदेशदिल्ली-NCR समेत यूपी-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम...

दिल्ली-NCR समेत यूपी-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

नई दिल्ली: मॉनसून अभी उत्तर भारत के राज्यों में नहीं पहुंचा है, लेकिन बेमौसम बारिश की बूंदे राहत बनकर बरसने को तैयार हैं. इससे थोड़ी राहत दिल्ली एनसीआर के लोगों को मिल सकती है. दिल्ली एनसीआर की बात करें तो 27 जून और फिर 1-2 जुलाई के दौरान हल्की फुल्की बारिश के आसार बने हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 जून से 2 जुलाई के बीच बारिश के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 जून से 2 जुलाई के बीच बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अभी 5 दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा. धूप के बीच बादल छाये रहेंगे और दोपहर को तेज हवाओं के बाद शाम तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. नोएडा, गाजियाबाद में भी ऐसा देखने को मिल सकता है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी मौसम बदलेगा. पश्चिमी राजस्थान में 27 जून को बारिश होने का अलर्ट है. यहां आंधी, तूफान के साथ बिजली कड़ने की भी चेतावनी है. पश्चिमी राजस्थान में 28 जून से 2 जुलाई के बीच भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी राजस्थान में भी 2 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं. उत्तराखंड में 30 जून से 2 जुलाई के बीच आंधी, तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

मॉनसून का दिल्ली, यूपी को इंतजार

मॉनसून की बात करें तो यह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों में इसके पहुंचने की संभावना है. अभी मुंबई में मॉनसून की जोरदार बारिश हो रही है. वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में भी मॉनसून की भारी बारिश का अलर्ट है. मॉनसून 26 जून तक सूरत, इंदौर, मांडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी जैसे क्षेत्रों तक पहुंच गया था. इसके अगले 3-4 दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के अनुकूल हालात हैं.

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 जून से 2 जुलाई के बीच बारिश होने का अलर्ट है. जबकि विदर्भ इलाके में 27 से 30 जून तक और फिर 1 जुलाई को बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 27 जून से 2 जुलाई तक काफी बड़े इलाके में बारिश होने का अनुमान है. मध्य प्रदेश में 30 जून तक आंधी, तूफान, बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बिहार में आज का मौसम

ओडिशा और झारखंड में 28 जून तक तक बारिश होने का अलर्ट है. बिहार में कुछ जगहों पर 30 जून से 2 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान है. बिहार और झारखंड में 27 जून को आंधी, तूफान आने की चेतावनी भी है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
58 %
3.1kmh
79 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular