25 C
New Delhi
Monday, September 28, 2026
Homeदेशदिल्ली को जाम और प्रदूषण से राहत! 5 व्यस्त रूट बनेंगे ‘मॉडल...

दिल्ली को जाम और प्रदूषण से राहत! 5 व्यस्त रूट बनेंगे ‘मॉडल कॉरिडोर’

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जल्दी ही पांच नए सड़क कॉरिडोर के कायाकल्प करने की योजना है. इस कायाकल्प के बाद दिल्ली के सबसे बिजी रहने वाले पांच रास्तों से न सिर्फ ट्रैफिक कम हो जाएगा बल्कि यह रोड पूरी तरह से धूल मुक्त हो जाएंगे. इसके साथ ही इन्हें ग्रीन कॉरिडोर के रूप में डेवलेप किया जाएगा. ये पांच रास्ते ‘मॉडल कॉरिडोर’ के रूप में संवारे जाएंगे. इसके लिए दिल्ली के एलजी और सरकार ने मंजूरी दे दी है.

कौन-कौन से कॉरिडोर को संवारा जाएगा?

1. मिंटो रोड – आईटीओ – कड़कड़डूमा (सेंट्रल से ईस्ट दिल्ली)
2. मिंटो रोड – अरुणा आसफ अली मार्ग – जवाहरलाल नेहरू मार्ग – दिल्ली गेट (सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली)
3. नेताजी सुभाष मार्ग – शांति वन – महात्मा गांधी मार्ग (यमुना के किनारे) – आईटीओ – आईपी एस्टेट मेट्रो स्टेशन
4. धौला कुआं से जेल रोड / करियप्पा मार्ग – तिलक नगर क्रॉसिंग (साउथ से वेस्ट दिल्ली)
5. उत्तम नगर – तिलक नगर – राजौरी गार्डन (नजफगढ़ रोड, वेस्ट दिल्ली)

क्या-क्या होगा बदलाव?

  • इस प्रोजेक्ट के तहत पैदल यात्रियों के लिए अलग फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ग्रीन कॉरिडोर, ट्रांजिट स्टॉप, पब्लिक प्लाजा और बस स्टॉप को डेवलेप किया जाएगा.
  • कॉरिडोर के बनने से कनॉट प्लेस, दिल्ली कैंटोनमेंट, राजघाट और ITO जैसे इलाकों को फायदा होगा.
  • सड़कों के बीच के डिवाइडर पर वैज्ञानिक तरीके से हरी घास और पौधे लगाए जाएंगे.
  • पौधों को पानी देने के लिए भूमिगत पाइप सिस्टम बनेगा, जिससे सड़कों पर पानी के टैंकर खड़े करने की जरूरत नहीं होगी और जाम नहीं लगेगा.
  • फुटपाथों पर ऐसे खास पत्थर लगाए जाएंगे जिससे बारिश का पानी जमीन के अंदर जा सके और भूजल स्तर बढ़े.
  • रात के समय सुरक्षा बढ़ाने के लिए आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

इस प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने बताया कि दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) ने दिल्ली में ट्रांजिट कॉरिडोर के रीडेवलपमेंट पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी. इसका मकसद इन कॉरिडोर को हरा-भरा, पैदल चलने वालों के लिए सुविधाजनक, रोजगार-उन्मुख और मनोरंजन के लिए उपयुक्त जगहों में बदलना है, जो 24×7 चालू रहें. उन्होंने कहा कि यह प्रभावशाली पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहरी कायाकल्प के विन के अनुरूप है, जिसमें पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय खपत को बढ़ाना और रोजगार के अवसर पैदा करना शामिल है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
25 ° C
25 °
25 °
78 %
3.9kmh
51 %
Sun
25 °
Mon
28 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
38 °

Most Popular