36.5 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
Homeदेशसावधान रहें! यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में तेज आंधी और ओले गिरने...

सावधान रहें! यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में तेज आंधी और ओले गिरने का खतरा, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में आज से मौसम बदलने वाला है. 44-45 डिग्री के प्रचंड तापमान के बीच आज से आंधी, बारिश और कहीं-कहीं तो ओले गिरने की भी चेतावनी है. यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ के साथ पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी 11-12 जून को बारिश का अलर्ट है. साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट है. दिल्ली, यूपी से पंजाब-हरियाणा तक ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. मॉनसून भी रफ्तार पकड़ते हुए बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की ओर बढ़ रहा है.

आज का मौसम (Today Weather)

  • दिल्ली में 11-12 जून को बारिश
  • उत्तराखंड में 11-12, 13 से 14 जून
  • पूर्वांचल में 10 से 13 जून
  • पंजाब, हरियाणा 11 से 13 जून
  • पूर्वी राजस्थान में 11 और 12 जून को
  • पश्चिमी राजस्थान में 14 से 16 जून
  • हिमाचल में भी 14 से 16 जून तक

दिल्ली का मौसम 

दिल्ली एनसीआर में अगले हफ्ते भी मौसम बदला रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. 13 से 15 जून के दौरान दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश से तापमान में गिरावट आएगी. दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, लद्दाख, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11-12 जून को कहीं-कहीं ओले पड़ने का भी अलर्ट है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी चलने की चेतावनी भी है.

राजस्थान का मौसम

पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान में भी ऐसे ही तेज आंधी चलने की चेतावनी है. जबकि पश्चिमी राजस्थान में 11 से 16 जून तक बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड, हिमाचल में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में 11-12 जून और 13 से 16 जून तक बारिश के आसार हैं. जबकि हिमाचल प्रदेश में 11-12 जून और 14 से 16 जून तक बारिश होने का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी कई जगहों पर 12 से 14 जून के बीच हल्की से तेज बारिश होने का संकेत हैं. दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 11 से 12 जून तक बारिश होने का संकेत है. जबकि 16 जून तक बारिश का यह दौर दिल्ली एनसीआर में जारी रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 13 जून तक बारिश होने का अनुमान है.

मॉनसून रेन अलर्ट

मॉनसून की बात करें तो यह महाराष्ट्र के हरनाई, सोलापुर, कर्नाटक के कलबुर्गी, नांदयाल और केरल और तमिलनाडु के इलाकों में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं. महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में मॉनसून की बारिश के बाद चंडीगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी अगले 3-4 दिनों तक मॉनसून पहुंच सकता है. बंगाल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वोत्तर राज्यों असम, त्रिपुरा आदि में भी भारी बरसात होने वाली है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
41 %
2.3kmh
100 %
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
30 °
Thu
31 °

Most Popular