34.2 C
New Delhi
Monday, July 20, 2026
Homeदेशरक्षाबंधन पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा! ‘महिला समृद्धि योजना’ के...

रक्षाबंधन पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा! ‘महिला समृद्धि योजना’ के तहत हर महीने मिलेंगे ₹2500

दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी स्‍कीम ‘महिला समृद्धि योजना’ की शुरुआत रक्षा बंधन से हो सकती है. इस योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रुपए तक की आमदनी वाली महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की घोषणा की गई थी. सूत्रों के मुताबिक इस योजना में देरी इसलिए हुई, क्योंकि गरीब महिलाओं की सालाना आमदनी का निर्धारण करने में वक्त लगा. इस योजना के तहत दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाएं इस योजना के दायरे में आ सकती है.

दरअसल, इस वर्ष पेश किए गए दिल्ली सरकार के बजट में महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था.वहीं, पिछले वर्ष कौन सी महिलाओं को इस स्कीम के तहत लाभ दिया जाए, इसके लिए मंत्रियों के ग्रुप का गठन किया गया था. अब उन की रिपोर्ट आ जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि रक्षा बंधन के मौके पर इस योजना का शुभारंभ कर दिया जाएगा. लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसे डिजिटल ट्रांसफर के जरिए किया जाएगा.

लाभ के लिए रखी गई हैं ये शर्तें

ऐसा नहीं है कि सरकार दिल्ली के प्रत्येक महिला को महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये हर महीने देने जा रही है. बल्कि, सरकार ने इस योजना का लाभ देने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जो इस प्रकार हैं.

  • इस योजना के लाभार्थियों की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • किसी भी तरह की सरकारी नौकरी, सरकारी पेंशन, आयकर दाता, चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए.
  • लाभार्थी का आधार बैंक खाते से जुड़ा हो और सरकारी राशन कार्ड होना चाहिए.
  • दिल्ली की रहने वाली हो और उम्र 21 से 60 साल के बीच हो.
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
48 %
3.9kmh
100 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
30 °
Wed
28 °
Thu
28 °

Most Popular