29.7 C
New Delhi
Wednesday, August 12, 2026
Homeदेशदिल्ली में महिलाओं के फ्री बस सफर के लिए अब ‘पिंक सहेली...

दिल्ली में महिलाओं के फ्री बस सफर के लिए अब ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य, जानें कैसे करें आवेदन

नई दिल्ली : आने वाली 1 अगस्त 2026 से दिल्ली में महिलाओं के फ्री बस सफर का नियम बदलने जा रहा है. अब बिना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त टिकट नहीं मिलेगा. यानी पुराना पेपर टिकट सिर्फ 31 जुलाई 2026 तक ही वैलिड रहेगा. ऐसे में, अगर आपने अभी तक अपना नया स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है, तो फटाफट बनवा लें, नहीं तो 1 अगस्त से आपको जेब ढीली कर रेगुलर टिकट खरीदना पड़ेगा. इस खबर में जानिए ये पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है, कैसे इसके लिए अप्लाई करें और इसके क्या फायदे होंगे.

क्या है पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड एक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड बेस्ड डिजिटल कार्ड है. इसे दिल्ली में महिलाओं के मुफ्त बस सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए लॉन्च किया है. यानी 1 अगस्त से कंडक्टर आपके पास आकर सीधे फ्री वाला टिकट नहीं देगा, बल्कि आपको बस में लगे या कंडक्टर के पास मौजूद मशीन पर अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड टैप करना होगा. टैप करने के बाद ही आपका फ्री पिंक टिकट जनरेट होगा.

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के फायदे

  • अब आपको बार-बार पेपर टिकट संभालकर रखने की जरूरत नहीं रहेगी. बस एक टैप और टिकट आपके हाथ में होगा.
  • इस नए सिस्टम से सरकार को डेटा मेंटेन रखने में सुविधा रहेगी. कितनी महिलाओं ने किस रूट पर सफर किया, जिससे बस सर्विस को और बेहतर बनाया जा सकेगा.
  • ये कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड तकनीक पर बेस्ड होगा, मतलब कि आने वाले समय में इसके और भी कई फायदे मिल सकते हैं.

कैसे करें पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए अप्लाई?

अब जानिए कि कैसे महिलाएं इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकती हैं. एक बार हम यहां क्लियर कर दें कि फ्री बस सुविधा दिल्ली की महिलाओं के लिए ही है. दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए सामान्य नियम लागू होंगे. यानी उन्हें यात्रा के लिए टिकट लेना होगा.

  • महिलाएं परिवहन विभाग की वेबसाइट या इसके ऐप पर जाकर पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड सेक्शन में क्लिक करें. वहां अपना आधार कार्ड, एज सर्टिफिकेट और फोटो अपलोड करके अप्लाई कर सकती हैं.
  • साथ इसके लिए ऑफलाइन तरीका भी है. अपने पास के बस डिपो या काउंटर पर जाकर डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करके ये कार्ड काउंटर से ले सकती हैं.

डिपो मैनेजर्स को पहले ही बता दिया है कि वो सभी कंडक्टरों को इस नई मशीन और सिस्टम की ट्रेनिंग दें. इसलिए 31 जुलाई से पहले अपना कार्ड जरूर बनवा लें, जिससे 1 अगस्त से आपको सफर के दौरान कोई समस्या ना हो.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
67 %
2.4kmh
100 %
Tue
30 °
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
35 °
Sat
34 °

Most Popular