29.7 C
New Delhi
Wednesday, August 12, 2026
Homeदेशदिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात! Pink Saheli Smart Card से फ्री...

दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात! Pink Saheli Smart Card से फ्री बस-मेट्रो सफर के साथ अब होगी शॉपिंग भी

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली में महिलाओं के लिए शुरू किया गया Pink Saheli Smart Card अब सिर्फ फ्री बस यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा. फुल KYC वाला कार्ड डेबिट कार्ड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. इससे महिलाएं बस और मेट्रो में सफर करने के साथ मॉल और दुकानों में भी खरीदारी कर सकेंगी.

दो तरह के Pink Saheli Smart Card मिल रहे हैं

DTC अभी दो तरह के National Common Mobility Card यानी NCMC जारी कर रहा है.

  • पहला कार्ड Zero KYC के जरिए बनाया जा रहा है. इसके लिए सिर्फ आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP की जरूरत होती है.
  • दूसरा कार्ड Full KYC के बाद मिलता है. इसमें बैंक की पूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होती है. इसके बाद कार्ड डेबिट कार्ड की तरह आवेदक के घर भेजा जाता है.

ऐसे बनवाएं डेबिट कार्ड वाला Pink Card

अगर आप डेबिट कार्ड की तरह इस्तेमाल होने वाला Pink Saheli Smart Card बनवाना चाहते हैं, तो अधिकृत बैंक की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपनी पर्सनल डिटेल देनी होगी. जरूरत पड़ने पर बैंक पैन कार्ड भी मांग सकता है. इसके बाद Video KYC होगा. सभी जानकारी सही मिलने पर कार्ड बनाकर आपके पते पर भेज दिया जाएगा.

बस, मेट्रो और शॉपिंग में ऐसे होगा इस्तेमाल

Full KYC वाला Pink Smart Card दिखाने पर DTC की सभी बसों में महिलाओं को फ्री टिकट मिलेगा. अगर इसी कार्ड से मेट्रो, नमो भारत ट्रेन या शॉपिंग करनी है, तो पहले इसमें पैसे रिचार्ज कराने होंगे. इसके बाद यह कार्ड डेबिट कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा.

1 अगस्त से कार्ड दिखाना होगा जरूरी

दिल्ली में 1 अगस्त से फ्री बस यात्रा का फायदा लेने के लिए महिलाओं के पास वैध Pink Saheli Smart Card होना जरूरी होगा. DTC ने इसके लिए खास अभियान भी शुरू किया है और महिलाओं से जल्द कार्ड बनवाने की अपील की है.

DTC के आदेश के मुताबिक, 1 अगस्त से सिर्फ उन्हीं महिलाओं को Pink Ticket मिलेगा जिनके पास वैध Pink Saheli Smart Card होगा. बस में चढ़ते समय कार्ड को टैप करना होगा. इसके बाद ही योजना के तहत फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा.

सामान्य यात्रियों के लिए नीले रंग का कार्ड और वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग व दूसरी छूट पाने वाले यात्रियों के लिए नारंगी कार्ड भी जारी किया जाएगा. हालांकि, नारंगी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
67 %
2.4kmh
100 %
Tue
30 °
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
35 °
Sat
34 °

Most Popular