29.2 C
New Delhi
Tuesday, July 28, 2026
Homeदेशजयपुर-लखनऊ रूट पर बड़ा झटका! इंडिगो ने अचानक बंद की सुबह की...

जयपुर-लखनऊ रूट पर बड़ा झटका! इंडिगो ने अचानक बंद की सुबह की फ्लाइट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

जयपुर से लखनऊ जाने वाले पैसेंजर्स के लिए अहम खबर है। इंडिगो एयरलाइंस ने जयपुर से लखनऊ के बीच संचालित होने वाली सुबह की नियमित फ्लाइट 6E-7651 का संचालन बंद कर दिया है। इसके साथ ही दोनों शहरों के बीच सुबह की सीधी एयर कनेक्टिविटी समाप्त हो गई है। अब पैसेंजर्स को लखनऊ जाने के लिए केवल दोपहर में संचालित होने वाली फ्लाइट का ही ऑप्शन मिलेगा। दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7651 हर दिन सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर लखनऊ पहुंचती थी।

यह फ्लाइट विशेष रूप से बिजनसमैन, सरकारी अधिकारियों, स्टूडेंट्स और एक ही दिन में ट्रैवल पूरा करने वाले पैसेंजर्स के लिए सुविधाजनक मानी जाती थी। इसके बंद होने से अब सुबह के समय लखनऊ जाने वाले पैसेंजर्स को अपना ट्रैवल प्लान बदलना पड़ेगा। बता दें कि जयपुर और लखनऊ के बीच सीधी हवाई सेवा पूरी तरह बंद नहीं हुई है। एयरलाइन अब इस रूट पर केवल दोपहर की सीधी फ्लाइट का संचालन करेगी।

ऐसे में पैसेंजर्स के पास एक विकल्प तो रहेगा, लेकिन सुबह की उड़ान उपलब्ध नहीं होने से सेम डे ट्रैवल करना मुश्किल होगा। वहीं एविएशन सेक्टर के विशेषज्ञों के अनुसार एयरलाइंस समय-समय पर पैसेंजर्स की संख्या, रूट की मांग और विमान उपलब्धता के आधार पर अपने नेटवर्क में बदलाव करती रहती है। इसी रणनीति के तहत इंडिगो ने नोएडा (हिंडन) रूट को प्राथमिकता देते हुए लखनऊ की सुबह वाली उड़ान को बंद करने का फैसला लिया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
74 %
4.7kmh
99 %
Tue
35 °
Wed
39 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular