33 C
New Delhi
Thursday, September 10, 2026
HomeImpact FeatureSBI SO Vacancy: SBI में नौकरी का शानदार मौका! स्पेशलिस्ट ऑफिसर के...

SBI SO Vacancy: SBI में नौकरी का शानदार मौका! स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 207 पदों पर भर्ती, लाखों में होगी सैलरी

SBI SO Vacancy: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO/SO) के पदों पर भर्ती निकाली गई है. नोटिफिकेशन में कुल 207 पदों का जिक्र किया गया है, जिनके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और 25 सितंबर को ये विंडो बंद हो जाएगी. इसीलिए सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये एक बड़ा मौका है. सबसे खास बात ये है कि उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के हिसाब से 97 लाख रुपये तक का सालाना सैलरी पैकेज मिल सकता है. इसके लिए अलग-अलग अनुभव मांगा गया है.

भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें 

  • स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO/SO) – Wealth Management और अन्य टेक्निकल/प्रबंधन पदों पर भर्ती है
  • कुल पदों की संख्या 207 है
  • नोटिफिकेशन के मुताबिक अधिकतम वेतन (CTC) ₹97 लाख सालाना तक हो सकता है

किस पद पर कितनी मिलेगी सैलरी?

  • वाइस प्रेसिडेंट – 75 लाख से 97 लाख सालाना
  • असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट – 45 लाख से 65 लाख सालाना
  • सीनियर मैनेजर – 28 लाख से 38 लाख सालाना
  • मैनेजर – 18 लाख से 25 लाख सालाना

आवेदन करने के लिए योग्यता

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र, जैसे- Engineering, B.Tech, MBA, CA या CS में डिग्री/मास्टर्स होना अनिवार्य है.
  • हाई सैलरी वाले इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 से 8 साल का कॉर्पोरेट/बैंकिंग अनुभव मांगा गया है.
  • आयुसीमा 25 साल से 45-50 साल तक तय की गई है.

कैसे होंगे शॉर्टलिस्ट?

आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा. स्क्रूटनी के बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इनमें से सबसे बेस्ट को नौकरी दी जाएगी. इस भर्ती के लिए sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33 ° C
33 °
32.1 °
55 %
5.7kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
35 °
Sun
33 °
Mon
36 °

Most Popular