25 C
New Delhi
Monday, October 5, 2026
HomeImpact FeatureCG Fireman Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में बड़ी भर्ती, फायरमैन बनने...

CG Fireman Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में बड़ी भर्ती, फायरमैन बनने का मौका, ऐसे करें आवेदन और देखें एग्जाम डेट

CG Fireman Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) ने नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा SDRF के अंतर्गत ‘फायरमैन’ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (NSF26) का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम के आधिकारिक पोर्टल vyapameg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 5 जून 2026 (शुक्रवार) शाम 5 बजे तक है। इस भर्ती परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। सीजी व्यापम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जो स्थानीय अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। यह राशि सीधे उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे ऑनलाइन आवेदन के दौरान भुगतान किया गया था।

आवेदन शुल्क

एनएसएफ26 लिखित परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य350 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग250 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग200 रुपये

रिक्तियों की संख्या

पद का नामवेतन मैट्रिक्स लेवलपदों की संख्या
स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक)721
वाहन चालक414
वाहन चालक कम ऑपरेटर486
फायर मैन4117
स्टोर कीपर432
मैकेनिक42
वाच रूम ऑपरेटर419
वायरलेस ऑपरेटर (संविदा)एकमुश्त मासिक वेतन4
कुल योग295

शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (उच्च माध्यमिक) उत्तीर्ण और छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। छत्तीसगढ़ व्यापम फायरमैन और अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें शारीरिक फिटनेस परीक्षण (जो पहले ही आयोजित किया जा चुका है), लिखित परीक्षा (सीबीटी/ओएमआर आधारित), दस्तावेज सत्यापन और उसके बाद चिकित्सा परीक्षा शामिल है

परीक्षा तिथि

सीजी व्यापम की तरफ से फायरमैन भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र 13 जुलाई (सोमवार) को जारी किया जाएगा, जबकि परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा रायपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25 ° C
25 °
25 °
58 %
1.7kmh
0 %
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
37 °

Most Popular