33 C
New Delhi
Sunday, August 30, 2026
HomeImpact FeatureAgniveer Air Force Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मौका, 12वीं पास...

Agniveer Air Force Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मौका, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Agniveer Air Force Recruitment: एमसीबी जिले के युवाओं को भारतीय वायु सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने और अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चिरमिरी में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भारतीय वायु सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, प्रशिक्षण और भविष्य के रोजगार अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

आधुनिक तकनीक पर कार्य करने का अवसर

कार्यशाला के दौरान भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वायु सेना की गौरवशाली परंपरा, देश की सुरक्षा में उसकी अहम भूमिका और अनुशासन, समर्पण तथा राष्ट्रसेवा के मूल्यों से परिचित कराया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायु सेना युवाओं को सम्मानजनक करियर के साथ आधुनिक तकनीक पर कार्य करने का अवसर, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करती है।

भर्ती प्रक्रिया के हर चरण की दी गई जानकारी

अधिकारियों ने अग्निवीर वायु सहित भारतीय वायु सेना की विभिन्न भर्ती योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित होती है। उन्होंने भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक एवं चिकित्सीय मानकों, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण सहित चयन के सभी चरणों को विस्तार से समझाया।विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वे गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों पर विशेष ध्यान दें, नियमित शारीरिक अभ्यास करें, अनुशासित जीवनशैली अपनाएं और भर्ती संबंधी जानकारी केवल भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट एवं अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें।

छात्रों ने पूछे वेतन प्रशिक्षण और भविष्य से जुड़े सवाल

कार्यशाला के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण, वेतन, सेवा अवधि, पदोन्नति, उच्च शिक्षा के अवसर और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े कई सवाल पूछे। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने सभी प्रश्नों के विस्तृत और सरल उत्तर देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

रोजगार मार्गदर्शन के लिए ऐसे आयोजन रहेंगे जारी

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का उद्देश्य युवाओं को सही करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना और सशस्त्र सेनाओं में सेवा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि चिरमिरी में आयोजित इस कार्यशाला से विद्यार्थियों में भारतीय वायु सेना के प्रति उत्साह और जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही युवाओं को अपने भविष्य की बेहतर योजना बनाने और भर्ती प्रक्रिया को समझने का व्यवहारिक अवसर भी मिला। आने वाले समय में भी ऐसे करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले के अधिक से अधिक युवा सेना और अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में अपना भविष्य बना सकें।

12वीं पास भी कर सकते है आवेदन

इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप Y नॉन-टेक्निकल मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार तय तारीख तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी अच्छी तरह पढ़ लेनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
33 ° C
33.1 °
33 °
66 %
2.1kmh
86 %
Sun
33 °
Mon
35 °
Tue
39 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular