22.9 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeराशिफलSaptahik Rashifal: मेष और तुला समेत इन राशि वालों को हर कार्य...

Saptahik Rashifal: मेष और तुला समेत इन राशि वालों को हर कार्य में मिलेगी कामयाबी, पढ़ें कैसा होगा ये सप्ताह आपके लिए

Saptahik Rashifal, 29 Jan-04 Feb 2024: जानिए इस सप्ताह क्या कह रहे हैं आपके सितारे, देखें साप्ताहिक राशिफल और जानें अपना भविष्य -

Saptahik Rashifal, 29 January to 4 February 2024: जानिए इस सप्ताह आपके सितारे क्या कह रहे हैं। साप्ताहिक राशिफल में छुपे हैं आपके भविष्य के राज। देखें और जानें, आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा आपका भविष्य।

मेष (Aries)
मेष राशि के लिए ये सप्ताह लाभ से भरपूर होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लगभग हर क्षेत्र में आपके काम बनते नजर आएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेकर काम करें। नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये सप्ताह उपयुक्त है। इस दौरान आपको थोड़ी मेहनत से ही अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। विवाहित लोगों को संतान सुख मिल सकता है। परिवार में माहौल खुशहाल होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे। शुभ परिणामों के लिए भगवान हनुमान की पूजा करें।

वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह लकी साबित होगा। किसी बड़े पड़ की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिससे आपके यश और संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। शासन सत्ता से जुड़े जातकों को खास लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन बेहतर होगा। सप्ताह के बीच में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पुराना अटका हुआ काम पूर्ण होगा। ये सप्ताह भगवान विष्णु की पूजा आपके लिए फलदायक हो सकती है।

मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों को इस हफ्ते कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। बेकार के विवाद से बचने की कोशिश करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना कोई काम दूसरों पर निर्भर रहकर नहीं करना चाहिए। संतान के प्रति चिंतित रहेंगे। परीक्षार्थियों का मन भटक सकता है। सप्ताह के अंत में सेहत का खास ख्याल रखना होगा। इस हफ्ते मां दुर्गा की पूजा आपके लिए शुभ होगी।

कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिलेजुले परिणाम सामने आएंगे। क्रोध पर विशेशतौर पर काबू रखना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें थोड़ा और समय इंतजार करना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपको मन का भटकाव महसूस होगा। सप्ताह के बीच में बिजनेस के सिलसिले में कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। आमदनी से ज्यादा खर्च होगा। भागदौड़ भरे काम ज्यादा रहेंगे जिससे शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। ये सप्ताह शिव जी की पूजा विशेष फलदायी होगी।

सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह काम के लिए यहां-वहां जाना पड़ सकता है। छोटे-मोटे काम में भी अधिक समय लग सकता है। जमीन-जायदाद के मामले बातचीत के सहारे दूर कर लेंगे तो अच्छा होगा। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। अपने किसी करीबी की गलती को भूलकर आगे बढ़ना होगा। नौकरीपेशा लोगों पर अचानक कोई जिम्मेदारी आ सकती है। किसी से कोई उम्मीद ना करें। खुद के काम स्वयं पूरे करें। इस सप्ताह सूर्य देव की उपासना करें।

कन्या (Virgo)
कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कामकाज का दबाव रहेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। इस सप्ताह व्यवसाय में हुई कोई डील भविष्य में लाभ देगी। प्रेम जीवन में खुशी का माहौल होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर सब ठीक होगा। बॉस के सपोर्ट से काम पूरे होंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को इस सप्ताह उच्च पद की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह तुलसी पूजा से काम बनेंगे।

तुला (Libra)
तुला राशि वालों का भाग्य ये सप्ताह खूब साथ देने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही कोई मनोकामना पूरी होगी। कारोबार में तरक्की करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। व्यवसाय के काम के लिए की गई यात्रा सफल होगी। कहीं अटक हुआ पैसा लौट आएगा। पूजा-पाठ में रुझान होगा। घरवालों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध बेहतर होंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। शुभ फलों के लिए इस सप्ताह किसी कन्या को मीठी चीज खिलाकर उससे आशीर्वाद लें।

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों को अपने लक्ष्यों पर फोकस करना होगा, तभी सफलता हासिल होगी। संपत्ति से जुड़ा कोई भी फैसला अपने शुभचिंतकों की सलाह के बिना न लें। युवा मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से सराहना मिलेगी। साझेदारी में काम करने वालों के लिए सप्ताह अनुकूल है। कारोबार में तरक्की होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस सप्ताह हनुमान जी को गुड़ तथा चने का भोग लगाएं।

धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों को इस सप्ताह हर काम धैर्य से करने की सलाह दी जाती है। इस हफ्ते कई अड़चनें काम में आ सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। रिश्तों में मिठास के लिए बातचीत करके मामले को सुलझा लें। कामकाज की गति धीमी रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर परिजनों से विवाद संभव है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। खानपान का खूब ख्याल रखना होगा, वरना सेहत पर गलत असर पड़ सकता है। भगवान विष्णु की पूजा करें।

मकर (Capricorn)
मकर राशि के लिए ये सप्ताह लाभदायक साबित होगा। मान-सम्मान और सुखों में बढ़ोतरी होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों की कोई मनोकामना पूरी होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध में नजदीकियां आएंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद दूर होंगे। छोटी-मोटी परेशानियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दें। इस सप्ताह श्री हनुमान चालीसा का पाठ शुभ होगा।

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। संतान से जुड़ी कोई बात चिंता का कारण बन सकती है। नौकरी पेशा लोगों को बहुत ध्यान से काम करना होगा, लापरवाही करने से बचें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। सप्ताह के बीच में परिवार की किसी बुजुर्ग की सेहत बिगाड़ सकती है। प्रियजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा फलदायक होगी।

मीन (Pisces)
मीन राशि वालों को इस सप्ताह शुभ परिणाम मिलेंगे। सारे प्रयास सफल होंगे। कार्य स्थल पर बॉस और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ संबंध सही रहेंगे। धन अर्जित करने की दृष्टि से यह सप्ताह के लिए अनुकूल है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। शुभ फलों के लिए श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
92 %
3.3kmh
100 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °

Most Popular