32 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
Homeज्योतिषNumerology: इस तारीख को जन्मे लोग होते हैं बहुत खास, मेहनत और...

Numerology: इस तारीख को जन्मे लोग होते हैं बहुत खास, मेहनत और बुद्धिमानी से कर लेते हैं हर मुश्किल आसान

Numerology: जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 और 23 तारीख को होता है, उनका बर्थ मूलांक 5 होता है।

Numerology: माना जाता है कि व्यक्ति का जन्म जिस तारीख को होता है वह उसके जीवन में बहुत महत्व रखती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 और 23 तारीख को होता है, उनका बर्थ मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। यानी इन तारीखों को जन्मे लोगों पर बुध देवता की कृपा बनी रहती है।

मूलांक 5 के लोग किसी भी काम को लेकर लंबे समय तक विचार नहीं करते हैं। इस बर्थ डेट वाले व्यक्ति जीवन में चुनौतियों का सामना करने से घबराते नहीं है। नौकरी की अपेक्षा व्यवसाय में इनका रुझान होता है। अपनी बिजनेस में भी कोई जोखिम उठाने से कतराते नहीं हैं।

इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। ये जीवन में नए-नए अवसर तलाशकर उनसे लाभ कमाना जानते हैं। इनकी बुद्धिमानी इन्हें धन अर्जित करने में सहायता करती है। इस कारण इन लोगों को जीवन में कभी आर्थिक समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता। हालांकि इस मूलांक के लोगों के प्रेम संबंध लंबे समय तक टिकते नहीं हैं, परंतु दांपत्य जीवन सुखी रहता है। माना जाता है कि इस मूलांक के लोगों के एक से अधिक विवाह होने की संभावना रहती है।

इस तारीख में जन्मे लोग अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। इन जातकों के व्यक्तित्व से उनके आसपास के लोग जल्दी प्रभावित भी हो जाते हैं। ऐसे लोग जीवन में अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हैं। इनको संगीत और अर्थशास्त्र के विषय में अच्छी जानकारी होती हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
32 ° C
32.1 °
32 °
70 %
1.5kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular