26.1 C
New Delhi
Saturday, November 14, 2026
HomeराशिफलSaptahik Rashifal: कैसा रहेगा मार्च का आखिरी सप्ताह आपके लिए, जानिए सभी...

Saptahik Rashifal: कैसा रहेगा मार्च का आखिरी सप्ताह आपके लिए, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Saptahik Rashifal, 25 March to 31 March 2024 : जानिए इस सप्ताह क्या कह रहे हैं आपके सितारे, देखें साप्ताहिक राशिफल और जानें अपना भविष्य -

Saptahik Rashifal, 25 March to 31 March 2024 : जानिए इस सप्ताह आपके सितारे क्या कह रहे हैं। साप्ताहिक राशिफल में छुपे हैं आपके भविष्य के राज। देखें और जानें, आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा आपका भविष्य।

मेष (Aries):

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको पूर्व में किए गए कामों का लाभ मिल सकता है। युवाओं का ज्यादातर समय मौज-मस्ती मे बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों से उनके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा और सराहना होगी। व्यापार के सिससिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ हंसी-खुशी और रोमांस में वक्त बीतेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ (Taurus):

वृष राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और सफलता के भी योग बन रहे हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। बिजनेस वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। अगर किसी को धन उधार दे रखा है तो इस सप्ताह वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लव लाइफ में भी अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी।

मिथुन (Gemini):

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कार्यों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। इस सप्ताह आपको आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। व्यापारी लोगों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस डील करते समय सावधानी बरतें। दफ्तर में किसी सहकर्मी से कहासुनी हो सकती है। किसी प्रॉपर्टी विवाद को लेकर परेशान हो सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क (Cancer):

कर्क राशि वालों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह आपका कोई सामान चोरी हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, आपको चोट लग सकती है। इस सप्ताह आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। पारिवारिक समस्याओं की वजह से भी परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी के मामले में कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।

सिंह (Leo):

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी और भाग्य साथ दे। लेकिन बाद में कामकाज की वजह से चिंताएं बढ़ सकती हैं। कॅरियर से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। सप्ताह के मध्य में पार्टी में जाने के योग बनेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक नहीं है। मां की सेहत बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में ईमानदार रहें।

कन्या (Virgo):

कन्या राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला होगा। इस सेहत का ध्यान रखें। आपको चोट लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। धार्मिक और पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा लेकिन कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

तुला (Libra):

तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह सौभाग्य की बारिश हो सकती है। इस सप्ताह आपकी समस्याओं के समाधान निकलेंगे। इस सप्ताह आपको धनलाभ भी होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बिजनेस वाले लोगों को जो पैसा बाजार में अटका वह आसानी से निकल जाएगा। छात्रों को उनके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। प्रेम संबंध के लिए भी यह समय ठीक है। लव पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio):

वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह जल्दबाजी में कोई काम ना करें। आपके लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कुछ राहत मिल सकती है लेकिन समय पूरी तरह अनुकूल नहीं रहेगा। उच्चाधिकारियों से बनाकर चलें और विरोधियों से सतर्क रहें। अपना काम दूसरों के भरोसे ना छोड़े। इस सप्ताह धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। इस सप्ताह आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर के किसी बड़े-बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से परेशानी हो सकती है।

धनु (Sagittarius):

धनु राशि वाले इस सप्ताह कॅरियर या बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला सोच समझकर लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह भी आपको पुरानी परेशानियों से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें नहीं तो आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। बिजनेस वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। प्रेम प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। खान-पान का ख्याल रखें नहीं तो पेट संबंधि समस्या हो सकती है।

मकर (Capricorn):

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह पहले से चली आ रही कई समस्याएं हल हो सकती हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला है तो फैसला आपके हक में आ सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध के लिए भी समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ (Aquarius):

कुंभ राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह मनचाही सफलता मिलेगी। इसके साथ ही इस सप्ताह आपको धन लाभ होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय शुभ है। उच्चाधिकारी आपके काम से खुश हो सकते हैं। अच्छे कार्यों के लिए आपको सम्मान मिल सकता है। छात्रों लिए समय अनुकूल है। व्यापार के लिए भी समय शुभ रहने वाला है। कारोबार के संबंध में यात्रा कर सकते हैं। कोई बड़ी बिजनेस डील हो सकती है। भूमि-भवन या वाहन सुख की प्राप्ति के भी योग हैं। प्रेम संबंध के लिए समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन (Pisces):

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में विवद से बचना चाहिए। खुद का काम दूसरे के भरोसे ना छोड़े। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यधिक शुभ साबित हो सकता है। पूर्व में किया गया धन निवेश अब लाभ दे सकता है। अटके हुए कार्य के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं चिंतित कर सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए समय ठीक है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
57 %
2.1kmh
40 %
Sat
30 °
Sun
27 °
Mon
30 °
Tue
29 °
Wed
29 °

Most Popular