30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
HomeराशिफलSaptahik Rashifal: मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह करियर में सुधार करने...

Saptahik Rashifal: मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह करियर में सुधार करने के बड़े अवसर मिल सकते हैं, जानिए बाकि राशियों का हाल

Saptahik Rashifal, 22 to 28 April 2024 : जानिए इस सप्ताह क्या कह रहे हैं आपके सितारे, देखें साप्ताहिक राशिफल और जानें अपना भविष्य -

Saptahik Rashifal,22 to 28 April 2024 : जानिए इस सप्ताह आपके सितारे क्या कह रहे हैं। साप्ताहिक राशिफल में छुपे हैं आपके भविष्य के राज। देखें और जानें, आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा आपका भविष्य

मेष (Aries):

इस सप्ताह मेष राशि के लोगों को स्थायी संपत्ति के मामलों में लाभ मिल सकता है। यह सप्ताह आपके करियर-कारोबार के लिए भी अच्छा है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। नई नीति बनाकर कारोबार बढ़ा सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उनके प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। विवाहित लोगों का जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह का उत्तरार्ध स्वास्थ्य के लिए थोड़ा खराब हो सकता है।

वृषभ (Taurus):

इस सप्ताह वृष राशि के लोगों को भूलकर भी दूसरों के बहकावे में आने से बचना होगा। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो अपने शुभचिंतकों से सलाह लें। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। आपको अपनी खुद की सेहत पर भी बहुत ध्यान देना होगा। इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ होने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से थक सकते हैं।

मिथुन (Gemini):

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह करियर में सुधार करने के बड़े अवसर मिल सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने करियर या कारोबार में प्रगति करने के लिए बड़ा रिस्क ले सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपको भूमि-भवन या वाहन सुख मिल सकता है। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति से आपको बड़ा उपहार मिल सकता है।

कर्क (Cancer):

यह सप्ताह कर्क राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली रहेगा। इस सप्ताह आपके सभी प्रयासों का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद, पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। दि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कारोबार और धन लाभ दोनों बढ़ेंगे। यह सप्ताह रिश्ते-नाते के लिए भी अच्छा रहेगा। प्रेमपूर्ण संबंध स्थायी होंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह (Leo):

सप्ताह की शुरुआत से ही आपके ऊपर भारी खर्चों का बोझ रहेगा। सिंह राशि के लोग इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधान रहें, क्योंकि चोट लगने की आशंका है। इस सप्ताह सिंह राशि वालों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में, काम के सिलसिले में आपको अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में सुख शांति के लिए छोटी मोटी बातों को छोड़ देना सही होगा।

कन्या (Virgo):

इस सप्ताह में कन्या राशि के जातक को कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह समय से पूर्व मिले हुए लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बढ़ा हुआ वेतन मिल सकता है। घर-परिवार में शांति और सुख रहेगा। प्रेमियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

तुला (Libra):

यह सप्ताह तुला राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा है। कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र में सम्मान होगा। इस सप्ताह तुला राशि के जातक सुख-सुविधा पर बहुत पैसा खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको किसी प्यारे व्यक्ति से एक उपहार भी मिल सकता है। इस सप्ताह संतान के बारे में कोई अच्छी खबर मिलेगी। जिससे आपको समाज में अधिक सम्मान मिलेगा। प्रेमी पार्टनर के साथ संबंध और विश्वास बढ़ेंगे।

वृश्चिक (Scorpio):

वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह अपने गुप्त शत्रुओं से बहुत सावधान रहना होगा। आपके प्रतिद्वंद्वी आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं या आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह धन के लेन-देन में बहुत सावधान रहना होगा। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के किसी मुद्दे को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हो सकता है। सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

धनु (Sagittarius):

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को अपने करियर में प्रगति करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आपको एक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में धनु राशि के लोगों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों से बचने के लिए नियमित रूप से ध्यान देना होगा और स्वस्थ भोजन करना होगा। विवाहित लोगों को संतान सुख मिल सकता है।

मकर (Capricorn):

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह सप्ताह वित्तीय रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने वाला है। इस सप्ताह व्यापार करने वालों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। इस सप्ताह, मकर राशि के लोगों को अपने व्यवहार और बोली पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम में बेवजह दिखावा करने से बचें, अन्यथा अपमानित हो सकते हैं।

कुंभ(Aquarius):

यह सप्ताह कुंभ राशि के लोगों के लिए कुछ मुश्किल हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को नौकरी की तलाश में अभी थोड़ा समय लग सकता है। वहीं, पहले से काम करने वाले लोगों को कुछ चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। व्यापारियों को बाजार में अपनी जगह बनाए रखने के लिए अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए गलतफहमी को दूर रखें और अपने प्रेमी से बातचीत करते रहें।

मीन (Pisces):

यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए शुभ है। सप्ताह के पूर्वार्ध में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीतिज्ञों को विशिष्ट पद मिल सकता है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह सप्ताह आपके लिए प्रेमपूर्ण रहने वाला है। पहले से शादीशुदा लोगों का दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहता है। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। वाहन की मरम्मत और कपड़ों में अधिक खर्च हो सकता हैं । स्वास्थ्य की देखभाल करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
35 %
4.1kmh
20 %
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
37 °

Most Popular