28.8 C
New Delhi
Tuesday, October 6, 2026
Homeएंटरटेनमेंटकौन हैं बादशाह की दूसरी पत्नी? जिनसे रैपर ने चोरी-चुपके रचाई दूसरी...

कौन हैं बादशाह की दूसरी पत्नी? जिनसे रैपर ने चोरी-चुपके रचाई दूसरी शादी! तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Badshah Wedding: रैपर सिंगर बादशाह ने दूसरी बार शादी रचा ली है. यकीन नहीं होता न, लेकिन इस शादी की तस्वीरें शोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनको लेकर एक बार फिर से रैपर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं. इन्हें देखकर दावा किया जा रहा है कि बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से सीक्रेट वेडिंग कर ली है. वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ये किसी शूट की तस्वीरें हैं.

वरमाला पहनाते हुए तस्वीरें वायरल

लेकिन अगर ये बात सच है तो फिर ये बादशाह की दूसरी शादी होगी. ये शादी की तस्वीरें ईशा रिखी की मां ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटो में दोनों शादी की रस्में अदा करते दिख रहे हैं. इस फोटो बादशाह ब्राउन कुर्ता और गोल्डन साफा पहने दिख रहे हैं, वहीं ईशा ने पारंपरिक लाल सलवार-कुर्ता पहना है. कुछ तस्वीरों में दोनों ने वरमाला भी पहनी हुई है. दोनों ही मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक करवा रहे हैं.

बादशाह की पहली शादी

गौर करने वाली बात ये है कि तस्वीरों में ईशा रिखी की मां भी नजर आ रही है. अगर ये शादी सच है और किसी भी तरह का कोई शूट नहीं है तो ये बादशाह की दूसरी शादी होगी. उन्होंने पहली पत्नी से तलाक के 6 साल बाद दूसरा ब्याह किया है. बादशाह की पहली पत्नी जैस्मिन मसीह थी. साल 2012 में रैपर बादशाह ने लंदन की जैस्मीन मसीह के साथ शादी की थी. हालांकि आपसी अनबन और सांस्कृतिक मतभेदों के चलते 2020 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए.

कौन है ईशा रिखी?

ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने सिप्पी गिल के साथ पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ से अपने करियर की शुरुआत की. वो पंजाबी एक्टर अमरिंदर गिल के साथ ‘हैप्पी गो लकी’ का हिस्सा थीं. इसके बाद ईशा 2014 और 2015 में ‘मेरे यार कमीने’ और ‘व्हाट द जाट’ में दिखाई दीं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
60 %
3.1kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
37 °

Most Popular