Horoscope 13 February 2026: 13 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ होगा. आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. आज आपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाने से गतिविधियां बेहतर होंगी. आज आप अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करेंगे. उधार दिया पैसा मिलने के योग हैं. स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे. अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो परिवार वालों की राय भी ले लें. आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें.
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
वृष राशि
आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा. जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. साथ ही आज काम में मन लगेगा. आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर बेहतरीन कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे. साथ ही किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको ख़ुशी होगी. कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में व्यतीत करेंगे. इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी. अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें. इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है. परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बनेगा.
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं.
मिथुन राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा. आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा. कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी. आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे. आज का दिन अनुकूल है लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है. घर की व्यवस्था से जुड़ा कार्य संपन्न हो जाएगा. विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी किसी खास प्रोजेक्ट के प्रति उचित सफलता मिलने की संभावना है. इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन ठीक है.
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
कर्क राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे. आज भागदौड़ से राहत पाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें. आज अपने निजी कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे. आज फालतू उलझने छोड़कर अपने करियर पर ध्यान देंगे. आज नई-नई जानकारियां मिल सकती हैं. इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है. अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे. शादी की बात फाइनल होगी. नवविवाहित दंपति आज कहीं घूमने जाएंगे.
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: क्रीम
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
सिंह राशि
का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, आप इनका डटकर मुकाबला करेंगे. आज खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे. घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे. विद्यार्थियों की अपने विषयों को लेकर चल रही समस्या दूर होगी. जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. कपड़ा कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.
कन्या राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा. आज रोजगार में पदोन्नती के अवसर बनेंगे. आज जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और बेहतर बनाएगा. आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आज ऑफिस में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा. काम करने के तरीकों में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है. पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा. आज परिवारवालों के साथ कहीं डीनर का प्लान बनाएंगे. लवमेट घूमने जाएंगे, एक दूसरे को उपहार भी देंगे.
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
उपाय: हरी मूंग दान करें.
तुला राशि
आज का दिन आज ठीक-ठाक रहेगा. आज करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर अच्छी योजनाओं पर विचार होगा. आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा. परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा. आज अपना मनोबल मजबूत बनाये रखें, सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. कंपनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक रहेगी. इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है. आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा.
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें.
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है. आपका चंचल स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा. ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल सकता है, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ तुरंत लागू करने की भी कोशिश करें. आज आपके खर्चों में अधिकता रहेगी. आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा.
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: मरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा. इस राशि के राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा. आज काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी जरूर हासिल करें. इससे आपको सफलता मिलेगी. दूसरों की बातों में न आएं. अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें. आज खुद पर कामकाज की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी न लें, वरना उलझ सकते है. आज बच्चों का मार्गदर्शन करना जरूरी है. आज आप परिवार के लिए समय निकालेंगे.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें.
मकर राशि
आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा. आज अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें. आने वाले दिनों में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे. परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं. परिवार के सभी सदस्यों को प्रसन्नता होगी. इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है.
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आज जरूरी कार्यों में लोगों का साथ मिलेगा. उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे. पारिवारिक व्यवस्था को लेकर खास योजनाएं बनेंगी. आज आप उचित फैसला लेने में सक्षम रहेंगे. व्यापार को लेकर साझेदार से चल रही अनबन समाप्त होगी. आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें. दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आने से मन खुशहाल रहेगा.
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: गरीबों को कंबल दान करें.
मीन राशि
आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा. आज आत्मविश्वास बनाए रखने से काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे. नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके काम पूरे होने से रिलेक्स महसूस करेंगे. फालतू खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिनको रोक पाना मुश्किल होगा. आज अपना मनोबल बनाए रखें. परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी. आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा. बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें. बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है.
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
उपाय: विष्णु भगवान के मंत्र का जाप करें.
Love Rashifal 13 February-
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांच का अनुभव रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के कई अवसर पाएंगे, जिससे संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। अविवाहित लोग किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में रिश्ते का मार्ग खोल सकती है। हालांकि, गुस्से और जल्दबाज़ी से बचना जरूरी है, क्योंकि छोटी-सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है। शांत और समझदारी भरे रवैये से प्रेम जीवन में सुख और मधुरता बनी रहेगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज रिश्तों में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा महसूस होगा और पुराने मतभेदों का समाधान संभव होगा। सिंगल लोगों के लिए आज कोई प्रस्ताव या संकेत मिल सकता है, जो रोमांटिक बातचीत का अवसर देगा। इस दिन संवाद का तरीका और प्रेम की भाषा विशेष मायने रखती है, इसलिए अपनी भावनाओं को खुले दिल से व्यक्त करें।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आप अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे। प्रेम संबंधों में संवाद का स्तर मजबूत होगा और गलतफहमी दूर होंगी। किसी पुराने प्रेमी से संपर्क हो सकता है, जिससे पुरानी भावनाएं फिर से जाग सकती हैं। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ ईमानदारी बनाए रखें और छोटे-छोटे मामलों में भी पारदर्शिता रखें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज भावनाएं अधिक प्रबल रहेंगी और पार्टनर से अपेक्षाएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है। विवाहित जीवन में अपनापन और समझ बढ़ेगी। सिंगल जातकों के लिए किसी करीबी मित्र या परिचित के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है, जो आगे चलकर रोमांटिक रिश्ते में बदल सकता है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में आत्मविश्वास झलकेगा। आप अपने पार्टनर को विशेष महसूस कराएंगे और रोमांटिक डेट या सरप्राइज़ की संभावना भी है। अविवाहित लोगों को आज प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। हालांकि, अहंकार से बचें, तभी रिश्ते में मधुरता और समझ बनी रहेगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में थोड़ी उलझन या गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी बात को लेकर छोटी नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन शांत और समझदारी से की गई बातचीत से समाधान संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और सिंगल लोगों को जल्दबाज़ी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज प्रेम में संतुलन और सामंजस्य बना रहेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक और मानसिक तालमेल मजबूत होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समाचार या प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। पुराने रिश्ते या यादें ताज़ा हो सकती हैं, जिससे रोमांस और अपनापन बढ़ेगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में गहराई और आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर के साथ निजी और रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। विवाहित लोगों को ईर्ष्या या शक से बचना चाहिए। सिंगल लोगों के लिए किसी रहस्यमयी या आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में रोमांटिक संबंध में बदल सकती है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में स्वतंत्रता की भावना रहेगी और पार्टनर के साथ खुलकर विचार साझा होंगे। दूर रहने वाले प्रेमियों के बीच बातचीत बढ़ेगी और संबंधों में दूरी कम होगी। अविवाहित लोगों के लिए यात्रा या किसी नए वातावरण में आकर्षण महसूस होने की संभावना है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज रिश्तों में गंभीरता और प्रतिबद्धता नजर आएगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल जातकों को किसी पर भरोसा करने में समय लेने की सलाह है।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में नवीनता और उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ नया करने या रोमांचक गतिविधि में शामिल होने की योजना बन सकती है। दोस्ती से प्यार में बदलने की संभावना भी बनी हुई है। विवाहित जीवन में समझ और सहयोग बढ़ेगा, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज प्रेम में भावुकता और रोमांस बना रहेगा। पार्टनर के साथ गहरी भावनात्मक बातचीत होगी। सिंगल लोगों को किसी पुराने प्रेम से संदेश या संपर्क मिल सकता है। दिल की सुनना आवश्यक है, लेकिन व्यावहारिकता बनाए रखना भी जरूरी है ताकि निर्णय सही और संतुलित हों।
