25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal, 12 March 2024 : इन राशि वालों को नौकरी...

Aaj Ka Rashifal, 12 March 2024 : इन राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, जानिए सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal, 12 March 2024 : दैनिक जीवन पर ग्रहों की स्थिति के प्रभावों के बारे में ज्योतिषीय गणना से जानें कैसा बीतेगा आज का दिन, किन राशियों के लिए होगा शुभ -

Aaj Ka Rashifal : हर दिन अपने साथ नई उम्मीदें लेकर आता है। हम इंसान भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं और उसके बारे में पहले से जानना चाहते हैं। आज के राशिफल से आप जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहेगा? दिन सकारात्मक है या नकारात्मक? आपकी राशि के अनुसार आपका दैनिक राशिफल आपकी नियमित गतिविधियों में आपका मार्गदर्शन करता है। यदि आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां आपको आज का सबसे सटीक दैनिक राशिफल मिल सके तो यह आपकी खोज का अंत है।

आप अपनी राशि के आधार पर अपना दैनिक भविष्यफल देख सकते हैं। इन भविष्यवाणियों से आपको अपने पूरे दिन का पूरा अंदाज़ा हो जाता है और फिर आप उसके अनुसार अपने दिन के कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। हमारी ज्योतिषीय गणना और दैनिक राशिफल में करियर, धन, रिश्ते, व्यवसाय और बहुत कुछ सहित आपके जीवन के हर महत्वपूर्ण पहलू के बारे में सटीक भविष्यवाणियां होती हैं। आज का दिन किन राशियों के लिए होगा शुभ, जानिए विस्तार से –

मेष (Aries):

आज कार्य क्षेत्र में अधिक दबाव रहेगा। किसी के झगड़े में ना पड़े। व्यापार में परिश्रम के अनुसार लाभ नहीं होगा। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। समाज में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि रहेगी। किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ (Taurus):

वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। कार्य क्षेत्र में दबाव की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज के कार्य के लिए तत्पर रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में ना पड़े। अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

मिथुन (Gemini):

आज व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer):

आज आपके बनते बनते कार्यों में बाधाएं आएंगी। किसी के बहकावे में ना आएं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विरोधी लोग आपको नीचा दिखाने का षडयंत्र रच सकते हैं।

सिंह (Leo):

नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन ठीक रहेगा,महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo):

कार्यक्षेत्र में चली आ रही बाधाएं आज कम होंगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। शराब पीकर वाहन ना चलाएं, पैर में चोट लगने की संभापना है।

तुला (Libra):

नौकरी में उच्चाधिकारियों से वाद विवाद करने से बचें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अगर यात्रा कर रहे हैं तो सतर्क रहें क्योंकि कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को अपने बॉस से मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio):

आज कार्यक्षेत्र में अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। परोपकार के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। विरोधी पक्ष नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगे।

धनु (Sagittarius):

कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा, नए अनुबंध होंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों से बचकर रहें। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (Capricorn):

महत्वपूर्ण कार्य खुद करें, दूसरों के भरोसे ना छोड़े। समाज में सम्मान मिल सकता है। व्यापार के लिए आज दिन लाभदायक रहेगा। गुप्त शत्रु से सावधान रहें, आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं। किसी प्रियजन का घर आगमन हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। विदेश यात्रा की इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ (Aquarius):


आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। भूमि, भवन ,वाहन का लाभ प्राप्त हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऋण लेकर कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल होंगे।

मीन (Pisces):

आज कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। नए मित्रों के साथ संगीत, मनोरंजन का आनंद लेंगे। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। समाज में आपके अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
13 %
2.1kmh
100 %
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
36 °

Most Popular