32.1 C
New Delhi
Monday, April 27, 2026
HomeबिजनेसGold Price : सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 67,000 रुपए...

Gold Price : सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 67,000 रुपए के पार पहुंचा गोल्ड

Gold Price : सोने की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 67,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गई है।

Gold Price : सोने के भाव में जारी तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सर्राफा बाजार में जबरदस्त उछाल के साथ सोने की कीमत 67,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गई है। वहीं, चांदी का भाव 72 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के भाव 65,635 रुपए है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 72539 रुपए है। इस प्रकार से दोनों कीमती धातुओं महंगी हो गई हैै। जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनाें में यह तेजी जारी रहने की संभावना है।

अब तक के हाई रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना

बीते कुछ सप्ताह से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। फरवरी 2024 के चौथे हफ्ते में सोना 62,000 रुपए था। उस लेवल से सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में पांच हजार रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज किया गया। वर्तमान में इसकी कीमत 67,000 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोेना 66,410 रुपए के करीब है। वहीं, चेन्नई में सोने की कीमत 67,000 रुपए के ऊपर है।

70,000 के पार पहुंचने की उम्मीद

सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही है। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि यह तेजी आने वाले में भी जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि 2024 में सोना 70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक हाई को पार कर सकता है।

इसलिए ​बढ़ रही सोेन की कीमतें

एक्सपर्ट के अनुसार, लोकल करेंसी को मजबूती देने के लिए हाल के दिनों में दुनियाभर के सेंट्रल बैंक सोना खरीदार रहा है। इसलिए बीते दिनों से सोने की डिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना है। इन संकेत से सोना तेजी से बढ़ रहा है। ब्याज दरों के घटने से डॉलर सस्ता होगा जिससे सोने की कीमतों को बढ़ाने का काम करेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
23 %
2.1kmh
8 %
Mon
44 °
Tue
43 °
Wed
40 °
Thu
41 °
Fri
34 °

Most Popular