39.1 C
New Delhi
Saturday, June 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh : CM विष्णु देव साय ने की देवघर बाबा मंदिर में...

Chhattisgarh : CM विष्णु देव साय ने की देवघर बाबा मंदिर में पूजा-अर्जना, बोले- सभी सीटें जीतेगी बीजेपी

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को देवघर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Chhattisgarh : आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जल्द ही घोषणा होने वाली है। इससे पहले ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित सभी राजनीति पार्टियों पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। राजनीतिक दलों ने अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव राय भी एक्टिव हो गए है। इसी कड़ी में सीएम विष्णु गोड्डा लोकसभा स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति सह कोरग्रुप की बैठक में शामिल होने देवघर पहुंचे। मुख्यमंत्री सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट पर उतारे। इसके बार उनका काफिला सीधे बाबा मंदिर के लिए रवाना हुआ।

मुख्यमंत्री ने देवघर बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

सीएम विष्णु देव बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सहित पूरे देश की जनता की खुशहाली की कामना की। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद निशिकांत दुबे सोमवार को बाबाधाम पूजा करने पहुंचे। उन्होंने कहा आने वाले चुनावों के लिए बाबा का आर्शिवाद लेने आए है। इसके साथ ही चुनाव प्रचार का आगाज भी कर दिया है।

बैठक में कई दिग्गज नेता हुए शामिल

पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम निशिकांत के साथ सीधे बैठक में भाग लेने जसीडीह स्थित एक्सक्लुसिव गार्डेन पहुंचकर बैठक में शामिल हुए। इस मीटिंग में सांसद निशिकांत दुबे, गोड्डा लोकसभा के संयोजक गणेश मिश्रा, सह संयोजक अशोक भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, भाजपा प्रदेश मंत्री प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘झारखंड की सभी 14 सीटें बीजेपी की होगी’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश की जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। पीएम मोदी के कामकाज को देखकर जनता ने यह मन बना लिया है। इन लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का 400 पार का संकल्प पूरा होने जा रहा है। विकसित भारत के लिए झारखंड को भी विकसित करना होगा। इन चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीटों पर बीजेपी की जीत होगी। इसके साथ ही गोड्डा में निशिकांत दुबे चौथी बार सांसद चुने जाएंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
39.1 ° C
39.1 °
39.1 °
19 %
2.5kmh
0 %
Sat
38 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
41 °
Wed
42 °

Most Popular