20.8 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
Homeहेल्थBanana: कूड़ा समझकर फेंक देते हैं केले के छिलके? फायदे जानकर रह...

Banana: कूड़ा समझकर फेंक देते हैं केले के छिलके? फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, ऐसे करें इस्तेमाल

Banana: लोग केला खाने के बाद उसके छिलके फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के छिलके भी बहुत फायदेमंद होते है? केले की तरह ही उसके के छिलके में भी बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं।

Banana: अमूमन सभी लोगो को केला खाना बेहद पसंद होता है| साल के बारह महीने यह फल पाया जाता है| यह सेहत के लिए बहुत अच्छा है। यह सच है कि लोग केला खाने के बाद उसके छिलके फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के छिलके भी बहुत फायदेमंद होते है?

केले की तरह ही उसके के छिलके में भी बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। इस लेख में हम आपको केले के छिलके का उपयोग बताएंगे| जिसे जानने के बाद आप कभी भी केले के छिलके को कचरे में नहीं फेंकेंगे।

जैविक खाद्य पदार्थ:

केले के छिलके प्राकृतिक फर्टिलाइजर होते हैं। यह आपके पेड़ों को विकसित करने में मदद कर सकता है। धूप में केलों के छिलकों को सूखा ले फिर मिक्सर में पीस कर पाउडर बना ले| इस पाउडर को पानी की बोतल में डाल दें। 10 दिन बाद बेहतर फर्टिलाइजर बन जाएगा| अब आप इसे पौधों में डाल सकते हैं। इसके अलावा आप इन छिलको सीधा पानी में उबाल कर भी उस पानी को ठंडा करके उपयोग में ला सकते हैं |

कील-मुहांसे दूर करता है:

गर्मियों में अक्सर बहुत सारे फोड़े और फुंसी हो जाते हैं। केले के छिलकों का उपयोग करके इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। केले में एक प्राकृतिक नमी होती है| केला और केले का छिलका दोनों ही चेहरे में रंगत लाते हैं| आप हल्के हाथों से पिंपल्स वाली जगह पर केले के छिलके को रगड़े।

केले के छिलके में स्टार्च होता है, जो स्किन पोर्स से अतिरिक्त ऑयल निकालता है और ब्लॉकऐज को दूर करता है। इससे फोड़े-फुंसी वाली जगह की लालिमा कम होगी। खुजली से भी आपको कुछ राहत मिल सकती है|

दांतों को साफ करने के लिए:

दांतों का पीलापन आज बहुत आम हो गया है। दांत पीले होने के कई कारण हो सकते हैं| कई बार गलत खानपान की वजह से भी दांत पीले पड़ सकते हैं| केले के छिलके का उपयोग करके आप अपने पीले दांतों को फिर से चमका सकते हैं। दांतों पर कुछ मिनटों तक आपको केले के अंदर की सतह को रगड़ना होगा| नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से यह आपके दांतों के पीलापन को कम करेगा।

झुर्रियों से बचाव:

चेहरे पर झुर्रियां आना व्यक्ति की उम्र बढ़ने का एक स्वाभाविक संकेत होता है| परन्तु आप इन झुर्रियों को केले के छिलके के इस्तेमाल से कम कर सकते हैं। केले के छिलकों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

चमकते जूते:

अपने चमड़े के जूतों को नया और चमकदार दिखाने के लिए आप महंगे क्रीम और पॉलिश जूते खरीदने की बजाय घर में मौजूद केले का छिलका का इस्तेमाल कर सकते है। प्राकृतिक तेल और पोटेशियम से भरपूर केले के छिलके चमड़े को पोषण देते हैं और उसकी चमक को बड़ा देते हैं।

सबसे पहले, अपने जूतों को मुलायम कपड़े से साफ करके गन्दगी और धूल को बाहर निकाल दें। 2-3 मिनट तक हल्के हाथ से केले के छिलके के अंदर वाले सफेद भाग को अपने जूतों पर रगड़े। जूतों को सूखे और मुलायम कपड़े से पॉलिश करें।

मस्से:

केले के छिलके का उपयोग करके मस्सा को चेहरे या किसी और जगह से हटाया जा सकता है । रोजाना रात को सोने से पहले छिलके को अपने मस्से पर लगाने से मसा झड़ जाता है। त्वचा पर 5 केले के छिलके त्वचा पर लगाने लगाने से त्वचा में पानी की कमी पूरी होती है। अंडे की जर्दी में केले (पीसकर) के छिलके मिलाकर चेहरे पर लगाएं| फिर कुछ मिनटों बाद धो लें।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
40 %
1.3kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
31 °

Most Popular