29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
Homeहेल्थSummer Drinks: डायबिटीज को करना है नियंतित्र तो आजमाएं गर्मियों में ये...

Summer Drinks: डायबिटीज को करना है नियंतित्र तो आजमाएं गर्मियों में ये घरेलु ड्रिंक्स

Summer Drinks: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन भर कोल्ड ड्रिंक्स और विभिन्न ठंडी पेय पीते रहते हैं।परन्तु इन पेय पदार्थों से डायबिटीज से पीड़ित लोगों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाने का खतरा रहता हैं । आप गर्मियों में नीचे बताई गयी इन ड्रिंक्स को पीकर अपने ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित रख सकते हैं।

Summer Drinks: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन भर कोल्ड ड्रिंक्स और विभिन्न ठंडी पेय पीते रहते हैं। हालांकि कोल्ड ड्रिंक्स से थोड़ी देर के लिए शरीर को गर्मी से राहत भी मिलती है ,परन्तु यह डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

डायबिटीज की बीमारी एक मेटाबॉलिक सिंड्रोम होता है। ज्यादातर केस में एक बार डायबिटीज का शिकार हो जाने के बाद व्यक्ति को सारी उम्र इस बीमारी के साथ रहना पड़ता हैं | यही कारण है कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को पूरे जीवन अपनी बीमारी को नियंत्रित करने का प्रयास करना पड़ता है। शरीर में होने वाली 2 गड़बड़ियों से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

जिसमें पहला कारण हैं कि शरीर में पैंक्रियाज पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाती | और दूसरा कारण है कि , पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन बनाने के बावजूद भी शरीर उसका उपयोग नहीं कर पाता। यही कारण है कि गर्मियों में शुगर से पीड़ित लोगों को मीठी कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए क्योकि इन पेय पदार्थों में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती हैं |

यह शरीर में रक्त के साथ मिलकर इन्सुलिन की मात्रा को बड़ा देते हैं | आज हम डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में बताने जा रहें हैं जिनको पीने से न केवल आपको गर्मियों में ठंडक मिलेगी बल्कि आपका शुगर लेवल भी नियंत्रित रहेगा।

डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी समर ड्रिंक्स:

डायबिटीज का खतरा मोटापा, अनियमित जीवनशैली, कम व्यायाम और खराब खाद्य पदार्थों से बढ़ जाता है। डायबिटीज को नियंत्रित करने और रोकने के लिए लोगों को अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। गर्मियों के मौसम में, गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए लोग आइसक्रीम, ठंडा शर्बत और कोल्ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। परन्तु इन पेय पदार्थों से डायबिटीज से पीड़ित लोगों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाने का खतरा रहता हैं । आप गर्मियों में नीचे बताई गयी इन ड्रिंक्स को पीकर अपने ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित रख सकते हैं।

मेथी का पानी:

रात भर मेथीदाना को पानी में भिगोकर रखें। सुबह थोड़ा-सा नींबू का रस इस पानी में मिलाकर पीएं। मेथी के बीजों में सोल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो आंतों में शक्कर को ग्रहण करने की दर को कम करता है। जिससे मेथी का पानी डायबिटीज नियंत्रण करने में मदद करता है।

गिलोय का शर्बत:

आयुर्वेद में गिलोय के कई लाभ बताए गए हैं। यह डाइजेशन को सुधारता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके साथ-साथ गिलोय का सेवन ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है। विभिन्न अध्ययनों ने गिलोय को ब्लड शुगर नियंत्रण में प्रभावी पाया है। गिलोय शर्बत पीने से आप रिफ्रेश रहेंगे और साथ ही डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी ।

दालचीनी की चाय:

यह स्वादिष्ट मसाला शरीर में इंसुलिन की तरह काम करता है। इसलिए दालचीनी का सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है । दालचीनी की चाय पीने से ग्लाइकोजेन ब्लड शुगर तो स्थिर रहेगा और साथ ही आपका भी मूड रिफ्रेश होगा |

सीजनल सब्जियों का रस:

ग्रीष्मकाल में पालक, पुदीना, लौकी, ककड़ी और हरे सेब को पीसकर स्मूदी बनाएं। यह डायबिटीज कंट्रोल में मदद करने वाले डाइटरी फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ड्रिंक है।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
28 %
2.9kmh
0 %
Tue
28 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
26 °
Sat
28 °

Most Popular