26 C
New Delhi
Friday, September 18, 2026
Homeहेल्थMedicine Price Cut: शुगर, BP और हार्ट मरीजों के लिए बड़ी राहत!...

Medicine Price Cut: शुगर, BP और हार्ट मरीजों के लिए बड़ी राहत! 23 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, देखें नई रेट लिस्ट

अगर आपके घर में कोई दिल का मरीज है, किसी को शुगर की बीमारी है, डिप्रेशन या हाई ब्लड प्रेशर (BP) का इलाज चल रहा है, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. केंद्र सरकार की दवा मूल्य नियामक संस्था नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने मरीजों को बड़ी राहत दी है. NPPA ने 23 नई दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (Retail Price) तय कर दिए हैं. इस फैसले के बाद अब कोई भी मेडिकल स्टोर या फार्मा कंपनी इन दवाओं को तय की गई सीमा से ज्यादा कीमत पर नहीं बेच पाएगी.

यह नया आदेश औषध आदेश, 2013 (DPCO-2013) के तहत आधिकारिक अधिसूचना जारी करके लागू किया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि NPPA द्वारा तय किए गए ये दाम बिना वस्तु एवं सेवा कर (GST) के हैं. यानी जब आप मेडिकल स्टोर से दवा खरीदेंगे, तो इस तय कीमत के ऊपर केवल नियमानुसार GST अलग से जोड़ा जाएगा.

कंपनियों के लिए कड़े नियम और निर्देश-

NPPA ने सभी दवा कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे इन 23 दवाओं को तय खुदरा मूल्य से अधिक दाम पर नहीं बेच सकतीं. अगर कोई अन्य कंपनी अगले 12 महीनों के भीतर इनमें से कोई भी नई दवा बाजार में लाती है, तो उसे भी इसी तय रेट सीमा के भीतर दवा बेचनी होगी. साथ ही, दवा लॉन्च करने के एक महीने के भीतर कंपनी को सभी जरूरी दस्तावेज NPPA के पोर्टल पर जमा करने होंगे. इसके अलावा, सभी निर्माताओं को नई मूल्य सूची जारी करके NPPA और राज्य औषधि नियंत्रकों को उपलब्ध करानी होगी. अगर कोई भी कंपनी इस आदेश का उल्लंघन करती है या तय दाम से ज्यादा पैसे वसूलती है, तो उसके खिलाफ DPCO, 2013 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ब्याज सहित वसूली गई रकम जमा कराई जाएगी.

किन 23 दवाओं की कीमतें हुई तय- 

1. दिल की बीमारी और कोलेस्ट्रॉल- 

खुदरा मूल्य: ₹6.37 प्रति कैप्सूल

2. एटोरवास्टेटिन + क्लोपिडोग्रेल + एस्पिरिन (20/75/75 mg)

उपयोग: हृदय रोगियों में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण और खून के थक्के बनने से रोकने के लिए

मूल्य: ₹8.89 प्रति कैप्सूल

3. क्लोनाजेपाम + पैरोक्सेटीन (12.5 mg)

उपयोग: चिंता (Anxiety), पैनिक डिसऑर्डर और डिप्रेशन

मूल्य: ₹17.52 प्रति टैबलेट

4. क्लोनाजेपाम + पैरोक्सेटीन (25 mg)

उपयोग: गंभीर डिप्रेशन और एंग्जायटी

मूल्य: ₹20.06 प्रति टैबलेट

5. डेसवेनलाफैक्सीन (50 mg) + क्लोनाजेपाम

उपयोग: अवसाद और चिंता

मूल्य: ₹17.47 प्रति टैबलेट

6. डेसवेनलाफैक्सीन (100 mg) + क्लोनाजेपाम

उपयोग: गंभीर डिप्रेशन और एंग्जायटी

मूल्य: ₹25.83 प्रति टैबलेट

7. एस्सिटालोप्राम + क्लोनाजेपाम

उपयोग: एंग्जायटी और डिप्रेशन

मूल्य: ₹10.72 प्रति टैबलेट

8. एटोरिकॉक्सिब + पैरासिटामोल

उपयोग: दर्द और सूजन

मूल्य: ₹10.90 प्रति टैबलेट

9. फेरस एस्कॉर्बेट + फोलिक एसिड

उपयोग: खून की कमी (एनीमिया)

मूल्य: ₹16.92 प्रति टैबलेट

10. आयरन + फोलिक एसिड सिरप

उपयोग: बच्चों और महिलाओं में आयरन की कमी।

मूल्य: ₹0.28 प्रति मिलीलीटर

11. मायो-इनोसिटोल + डी-चाइरो इनोसिटोल + विटामिन D3

उपयोग: पीसीओएस (PCOS) और महिलाओं की प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

मूल्य: ₹9.29 प्रति ग्राम

12. ऑफ्लॉक्सासिन + मेट्रोनिडाजोल सस्पेंशन (100/200 mg)

उपयोग: बैक्टीरियल और पेट के संक्रमण

मूल्य: ₹1.09 प्रति मिलीलीटर

13. ऑफ्लॉक्सासिन + मेट्रोनिडाजोल सस्पेंशन (50/100 mg)

उपयोग: बच्चों में संक्रमण का इलाज

मूल्य: ₹0.86 प्रति मिलीलीटर

14. पैरासिटामोल ओरल सस्पेंशन

उपयोग: बुखार और दर्द

मूल्य: ₹0.66 प्रति मिलीलीटर

15. टेल्मिसार्टन + मेटोप्रोलोल (25 mg)

उपयोग: हाई ब्लड प्रेशर

मूल्य: ₹15.01 प्रति टैबलेट

16. टेल्मिसार्टन + मेटोप्रोलोल (50 mg)

उपयोग: उच्च रक्तचाप और हृदय रोग

मूल्य: ₹18.50 प्रति टैबलेट

17. टेल्मिसार्टन + क्लोर्थालिडोन + मेटोप्रोलोल (50 mg)

उपयोग: नियंत्रित न होने वाला हाई ब्लड प्रेशर

मूल्य: ₹11.77 प्रति टैबलेट

18. टेल्मिसार्टन + क्लोर्थालिडोन + मेटोप्रोलोल (25 mg)

उपयोग: उच्च रक्तचाप

मूल्य: ₹11.67 प्रति टैबलेट

19. नेबिवोलोल + टेल्मिसार्टन

उपयोग: हाई ब्लड प्रेशर

मूल्य: ₹13.70 प्रति टैबलेट

20. सिटाग्लिप्टिन + ग्लाइमेपिराइड + मेटफॉर्मिन (1000 mg + 2 mg)

उपयोग: टाइप-2 डायबिटीज

मूल्य: ₹19.46 प्रति टैबलेट

21. सिटाग्लिप्टिन + ग्लाइमेपिराइड + मेटफॉर्मिन (1000 mg + 1 mg)

उपयोग: टाइप-2 डायबिटीज

मूल्य: ₹17.73 प्रति टैबलेट

22. क्लैरिथ्रोमाइसिन + पैंटोप्राजोल + अमॉक्सिसिलिन कॉम्बीकिट

उपयोग: Helicobacter pylori संक्रमण और पेट के अल्सर का इलाज

मूल्य: ₹122.56 प्रति किट

23. डापाग्लिफ्लोजिन + पियोग्लिटाजोन + मेटफॉर्मिन SR

उपयोग: टाइप-2 डायबिटीज में ब्लड शुगर नियंत्रण

मूल्य: ₹18.77 प्रति टैबलेट

आम आदमी के लिए क्यों खास है यह फैसला?

अक्सर देखा जाता है कि क्रॉनिक बीमारियों जैसे शुगर, बीपी, हार्ट के मरीजों को हर महीने हजारों रुपये की दवाएं खरीदनी पड़ती हैं. NPPA के इस कदम से बाजार में दवाओं की मनमानी कीमतों पर लगाम लगेगी और आम लोगों की जेब पर बेवजह का बोझ नहीं पड़ेगा.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
26 ° C
26 °
25.1 °
83 %
3.1kmh
78 %
Fri
33 °
Sat
34 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °

Most Popular