33 C
New Delhi
Thursday, August 20, 2026
Homeहेल्थKitchen Cancer Risk: सावधान! किचन में रखी ये आम चीजें बढ़ा सकती...

Kitchen Cancer Risk: सावधान! किचन में रखी ये आम चीजें बढ़ा सकती हैं कैंसर का रिस्क, तुरंत करें बाहर

Kitchen Cancer Risk: सभी लोग अपने घर और किचन को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं. लेकिन कई बार रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें ही हमारी सेहत के लिए खतरा बन जाती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि किचन में मौजूद कुछ आम सामान धीरे-धीरे शरीर में जहरीले तत्व पहुंचते हैं, जो लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपके भी किचन में रखी है यह चीज तो आप भी कैंसर को न्योता दे रहे हैं. ऐसे में कौन सी चीजों को आज ही किचन से निकालकर बाहर फेंक देना चाहिए.

किचन स्पंज दिखता है साफ, लेकिन खतरनाक

डॉक्टरों के अनुसार बर्तन साफ करने वाला स्पंज बैक्टीरिया का बड़ा अड्डा बन सकता है. इसके छोटे-छोटे छेद में नमी और खाने के कण फंसे रहते हैं, जहां खतरनाक बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं. यह बैक्टीरिया बर्तनों के जरिए शरीर में पहुंचकर इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकते हैं और लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं.

प्लास्टिक के बर्तन और कंटेनर

किचन में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के बर्तन जैसे चोपिंग बोर्ड और स्टोरेज कंटेनर भी सेहत के लिए ठीक नहीं माने जाते हैं. खासकर जब इनमें गरम खाना रखा है या गर्म किया जाता है तो हानिकारक केमिकल्स खाने में मिल जाते हैं. माइक्रो प्लास्टिक और केमिकल्स शरीर में जाकर कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं.

एल्युमिनियम फॉयल और बर्तन

एल्युमिनियम का इस्तेमाल आम है, लेकिन इसमें खट्टा या नमकीन खाना पकाने से धातु के कण भोजन में मिल सकते हैं. लंबे समय तक इसका असर शरीर पर पड़ सकता है और यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा माना जाता है.

नॉन स्टिक पैन का खतरा

नॉन स्टिक पैन में मौजूद कोटिंग ज्यादा गर्म होने पर हानिकारक केमिकल छोड़ सकती है. अगर पैन की सतह खराब या खरोंच वाली हो तो यह तत्व खाने में मिल सकते हैं, जो लीवर और फेफड़ों पर असर डाल सकते हैं.

प्रोसेस्ड और ज्यादा तला हुआ खाना

पैकेज्ड स्नेक्स, इंस्टेंट फूड और ज्यादा तला हुआ खाना भी खतरा बढ़ा सकते हैं. ऐसे खाने में मौजूद केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स शरीर पर नेगेटिव असर डालते हैं. वहीं ज्यादा तेल में तले खाने में बनने वाले कुछ तत्व लंबे समय में हानिकारक हो सकते हैं..

ज्यादा शुगर वाली पैकेज्ड ड्रिंक्स

सोडा, जूस, पैकेज्ड ड्रिंक में हाई शुगर एडिटिव्स होते हैं. यह न केवल डायबिटीज का कारण बनते हैं, बल्कि कुछ रिसर्च के अनुसार कैंसर वाले खतरे को भी बढ़ा सकते हैं. घर में ताजे फल और हर्बल ड्रिंक को ही प्राथमिकता देनी चाहिए.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
62 %
3.6kmh
78 %
Thu
33 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular