27.1 C
New Delhi
Wednesday, May 13, 2026
Homeहेल्थKalonji: कलौंजी पाउडर का ऐसे करें इस्तेमाल, कई बीमारियों में मिलेगा लाभ

Kalonji: कलौंजी पाउडर का ऐसे करें इस्तेमाल, कई बीमारियों में मिलेगा लाभ

अधिकांश लोग भोजन में पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए कलौंजी के बीजों का उपयोग करते हैं। इसके अलावा, कुछ लोग कलौंजी पाउडर का भी उपयोग करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गुनगुने पानी के साथ हर रात कलौंजी पाउडर लेने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं |

Kalonji: भारतीय घरों में विभिन्न मसालों का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने और उसे पौष्टिक बनाने के लिए किया जाता है। कलौंजी के बीजों का भी इस्तेमाल भारतीय मिठाइयों में काफी किया जाता है| कलौंजी के बीजों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

कलौंजी के बीज में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। यही कारण है कि अधिकांश लोग भोजन में पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए कलौंजी के बीजों का उपयोग करते हैं। इसके अलावा, कुछ लोग कलौंजी पाउडर का भी उपयोग करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गुनगुने पानी के साथ हर रात कलौंजी पाउडर लेने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं |

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी:

कलौंजी पाउडर को रात को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर लेना बहुत फायदेमंद होता है। रोज रात को कलौंजी पाउडर खाने से दिल की सेहत को काफी लाभ मिलता है। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए गुनगुने पानी के साथ कलौंजी पाउडर लेने से फायदा पहुँचता है| ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल संतुलन में रहने से हार्ट का स्वास्थ भी सही रहता है| इसलिए आप दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए कलौंजी पाउडर खा सकते हैं।

सूजन कम करता है:

अगर आप जोड़ों या शरीर के सूजन से परेशान हैं तो आप रात को गुनगुने पानी में कलौंजी पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। गठिया रोग से परेशान लोगो के लिए कलौंजी का पाउडर एक रामबाण दवाई है| कलौंजी पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा कलौंजी के तेल को भी सूजन को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

वेट लॉस में उपयोगी:

कलौंजी पाउडर आपको वजन कम करने में भी मदद करता है। कलौंजी पाउडर पाचन शक्ति को मजबूत करता है और आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। गुनगुने पानी में कलौंजी पाउडर मिलाकर रोज रात को सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से कुछ दिनों तक कलौंजी पाउडर खाने से आपको फिट रहने में मदद मिलेगी।

त्वचा के लिए भी लाभकारी:

कलौंजी पाउडर स्किन पर भी अच्छा काम करता है। नियमित रूप से गुनगुने पानी के साथ कलौंजी पाउडर खाने से त्वचा की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। कलौंजी पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर लेने से त्वचा निखारती है और शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।

कब्ज दूर करें:

अगर आप गैस या कब्ज से पीड़ित हैं, तो रात को गुनगुने पानी के साथ कलौंजी पाउडर ले सकते हैं। कलौंजी पाउडर के औषधीय गुण पाचन क्रिया को सुधारते हैं। यह गैस और कब्ज को कम करता है। रात को कलौंजी पाउडर खाने से सुबह आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
57 %
2.6kmh
20 %
Wed
43 °
Thu
45 °
Fri
45 °
Sat
45 °
Sun
42 °

Most Popular