35.2 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
Homeहेल्थMilk: दूध के साथ भूलकर भी ना करें इन 6 चीजों का...

Milk: दूध के साथ भूलकर भी ना करें इन 6 चीजों का सेवन, खराब हो सकती है आपकी सेहत

Milk: दूध प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हम अपने दैनिक जीवन में दूध का सेवन करते है और अक्सर दूध को अन्य खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर पीते हैं। कुछ विशेष खाद्य पदार्थों को कभी भी इसके साथ न मिलाएं। आयुर्वेद के अनुसार, इन चीजों को दूध पीने के बाद खाने से पित्तदोष बढ़ता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

Milk: स्वाद बढ़ाने के लिए लोग अक्सर दो से अधिक भोजन मिलाकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि विपरीत प्रॉपर्टीज वाले फ़ूड के कॉम्बिनेशंस आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं। दूध प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हम अपने दैनिक जीवन में दूध का सेवन करते है और अक्सर दूध को अन्य खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर पीते हैं।

दूध अपने आप में एक स्वस्थ भोजन है, इसलिए इसे अन्य भोजनों के साथ नहीं लेना चाहिए। परन्तु अगर आप फिर भी इसे किसी अन्य चीज के साथ मिलाकर सेवन करना चाहते हैं,तो कुछ विशेष खाद्य पदार्थों को कभी भी इसके साथ न मिलाएं। आयुर्वेद के अनुसार, इन चीजों को दूध पीने के बाद खाने से पित्तदोष बढ़ता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं।


खट्टी चीजें और दूध:

एक्सपर्ट्स सलाह देते है कि साइट्रस या एसिडिक पदार्थ यानि खट्टी चीजों का सेवन कभी भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए। एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन सी से भरपूर फलों को दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। दूध में प्रोटीन होता जो पचने में अधिक समय लेता है। जब नींबू या कोई खट्टा फल दूध के साथ खाया जाता है तो वह फट जाता है। इससे शरीर में एसिड फॉर्म बनता है जिससे कब्ज और गैस जैसी परेशानियां हो सकती हैं। दूध में मौजूद लैक्टोज को भी कई लोग पचा नहीं पाते हैं।

केला और दूध:

Healthline की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूध और केला दोनों ही भारी पदार्थ होते हैं। जब इन दोनों का सेवन साथ किया जाता है तो यह पचने में काफी समय लेते हैं। यदि आप बनाना मिल्कशेक में एक चुटकी दालचीनी या जायफल पाउडर डाल देंगे तो इसे पचाना आसान होगा ।

मूली और दूध:

मूली एक गरम प्रवर्ति का खाद्य पदार्थ होता है, इसलिए खाना खाने से पहले इसे खाने से परहेज करना चाहिए। आयुर्वेद कहता है कि मूली खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे आपको हार्टबर्न, एसिडिटी और पेट दर्द की दिक्कत हो सकती है। इन दोनों खाद्य पदार्थों के सेवन के बीच कुछ घंटों का अंतराल रखना चाहिए।

मछली और दूध:

मछली खाने से बालों और खूबसरत त्वचा के कई लाभ मिलते हैं। जहां दूध आपके शरीर को ठंडक देता है वही मछली एक गरम भोजन है। क्या आप जानते हैं कि दूध के साथ मछली या मांस कभी नहीं खाना चाहिए अन्यथा इस ख़राब कॉम्बिनेशन से शरीर में रासायनिक बदलाव हो सकते हैं।

मछली के बाद दूध का सेवन करने से स्किन पर सफेद धब्बे और पाचन संबंधी समस्याएं (जैसे फूड पॉइजिनिंग, पेट दर्द आदि) हो सकते हैं। हालाँकि मछली खाने के बाद दूध पीने पर अभी तक कोई वैज्ञानिक तर्क सामने नहीं आया है।

दूध और दही:

हम सभी जानते है कि दूध और दही दोनों से ही हमारी सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन कभी भी दूध के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार किसी भी फर्मेंटेड प्रोडक्ट को दूध के साथ नहीं मिलाना चाहिए क्योंकि यह शरीर के चैनल और सोर्स को अवरुद्ध कर सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार दूध और दही दोनों को साथ खाने से कफ बढ़ता है।दूध और दही दोनों को एक साथ या एक के बाद तुरंत दूसरी चीज का सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया पर गंभीर प्रभाव पड़ता है जिससे पेट दर्द और उलटी जैसी समस्याँ हो सकती है।

कटहल और दूध:

दूध पीने के बाद कटहल नहीं खाना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार , कटहल खाने के तुरंत बाद दूध पीने से स्किन और पेट की समस्याएं हो सकती हैं। कटहल को दूध पीने के तुरंत बाद खाने से स्किन पर रैशेज, खुजली और सोरायसिस हो सकते हैं। यह भी आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35.2 ° C
35.2 °
35.2 °
43 %
2.4kmh
81 %
Sun
35 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
35 °

Most Popular