29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
Homeहेल्थBasil seeds: वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर और सूजन तक को...

Basil seeds: वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर और सूजन तक को कम कर देते हैं ये मैजिकल सीड्स, जानिए खाने का सही तरीका

Basil seeds: इनका सेवन पाचन स्वास्थ्य को सुधारता है, वजन घटाता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, शरीर को ठंडा रखता है, तनाव से राहत देता है और सूजन को भी कम करता है।

Basil seeds: यदि आप वजन कम करने के लिए सभी रेमेडी और अन्य उपायों को अपनाकर थक चुके हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे मैजिकल सीड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से आपको काफी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं| जी हाँ हम बात कर रहे हैं तुलसी के बीजों की , जिन्हें तुकमरिया के बीज, सब्जा के बीज या फालूदा के बीज भी कहते हैं| यह न्यूट्रिशन का एक पावरहाउस हैं।

इन बीजों में अत्यधिक इम्यूनिटी बूस्टिंग गुण पाए जाते हैं। तुलसी के बीज काले रंग के होते हैं और दिखने में काले टिल के सामान लगते हैं| तुलसी की प्रजाति के स्वीट बेज़िल या ऑसीमम बेसिलिकम के बीजों को ही आम तौर पर खाया जा सकता है| आइए जानते हैं तुलसी के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं और आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं |

इन मैजिकल सीड्स के हैं कई लाभ:

कभी-कभी लोगों को चिया सीड्स और सब्जा के बीज में कंफ्यूजन हो जाता है| तुलसी के बीज बहुत फायदेमंद हैं। इनका सेवन पाचन स्वास्थ्य को सुधारता है, वजन घटाता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, शरीर को ठंडा रखता है, तनाव से राहत देता है और सूजन को भी कम करता है।

वजन घटाने में मदद:

तुलसी के बीज में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) पाया जाता है जो एक ओमेगा-3 फैटी एसिड है। ये बीज वजन कम करने में बहुत कारगर होते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा होने के कारण तुलसी के बीज एक सुपरफूड की तरह काम करता है। ये बीज आपकी भूख को कम करते हैं और आपको लंबे समय तक सैसिएट रखते हैं। जिससे इनका सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।

शरीर की गर्मी कम करता है:

इन बीजों को गर्मियों में अपने पेय पदार्थ में मिलाकर खाना काफी अच्छा रहता है। ये बीज एक प्राकृतिक कूलेंट जो शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। इसलिए कई डिटॉक्स ड्रिंक्स में इनका उपयोग किया जाता है। ये बीज दही से लेकर ड्रिंक में मिलकर सेवन करने से शरीर के तापमान को कम करते हैं।

फ्लू और ठंड से राहत:

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ तुलसी के बीज आपको वायरल, कॉमन कोल्ड और फ्लू से बचाने में भी मदद कर सकते हैं। तुलसी के बीज में एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो सूखी खांसी और तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकते हैं।

पाचन क्रिया में सुधार:

तुलसी के बीज एक प्राकृतिक लेक्सेटिव है जो बोवेल मूवमेंट्स को बढ़ाते हैं। तुलसी के बीज शरीर को स्वभाविक रूप से डिटॉक्स कर सकते हैं और मल त्याग को आसान बना सकते हैं। इनमें बहुत सारे फाइबर हैं, जो कब्ज, दस्त और पेचिश का इलाज करते हैं। गर्म पानी या दूध के साथ तुलसी के बीजों को लेने से पेट की सूजन और पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

शुगर स्तर नियंत्रित करें:

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी सब्जा के बीज में मौजूद डायटरी फाइबर मदद कर सकते हैं। एक चम्मच तुलसी के बीजों को रात को पानी में भिगो दें। इन बीजों को सुबह एक गिलास दूध में मिलाएं। नियमित रूप से इसे पीने से दिन भर की इंसुलिन प्रतिक्रिया में सुधार हो सकता है।

Basil seeds खाने का सही तरीका:

1-2 चम्मच तुलसी के बीज को रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में भिगो दें। ये बीज भिगोने के बाद जेल की कंसिस्टेंसी में आ जाएंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए इन बीजों को चबाएं और इस पानी को पिएं। यह दूध में मिलाकर खाया जा सकता है। स्मूदी बनाते समय भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है|

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
39 %
2.1kmh
75 %
Thu
30 °
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
33 °

Most Popular