32 C
New Delhi
Thursday, September 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले 5 नए स्थायी जज,...

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले 5 नए स्थायी जज, नियुक्तियों पर लगी मुहर

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कार्यरत पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को अब स्थायी जज के रूप में नियुक्त कर दिया गया है। इस नियुक्ति की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से मिली मंजूरी के बाद पूरी हुई। अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस इन न्यायाधीशों को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाएंगे। स्थायी किए गए न्यायाधीशों में जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिस बिभु दत्ता गुरु और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद शामिल हैं।

ये सभी अब तक अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में हाईकोर्ट में कार्यरत थे और विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में सुनवाई कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी और राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद इन न्यायाधीशों को स्थायी रूप दिया गया है। इससे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक स्थिरता और मामलों के निपटान में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

न्यायिक क्षेत्र में यह निर्णय उच्च न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस नियुक्ति के बाद न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीशों के पद खाली होने से नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। स्थायी न्यायाधीशों की नियुक्ति से राज्य के न्यायिक ढांचे में मजबूती आएगी और मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया में भी सुधार देखने को मिलेगा। हाईकोर्ट प्रशासन ने सभी न्यायाधीशों को बधाई दी है और कहा कि यह कदम न्यायपालिका की कार्यकुशलता और जनता को न्याय देने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32 ° C
32 °
31.1 °
70 %
2.6kmh
100 %
Thu
32 °
Fri
28 °
Sat
25 °
Sun
32 °
Mon
38 °

Most Popular