20.1 C
New Delhi
Sunday, October 25, 2026
Homeहेल्थसलाद में कच्ची सब्जियां खाने से पहले रहें सावधान, चुकंदर-पालक समेत कई...

सलाद में कच्ची सब्जियां खाने से पहले रहें सावधान, चुकंदर-पालक समेत कई हरी सब्जियां बढ़ा सकती हैं एलर्जी का खतरा

अगर आप सलाद में चुकंदर के कई स्लाइस, आंवला या पालक जैसी सब्जियां बिना उबाले खा रहे हैं तो इससे एलर्जी बढ़ सकती है। खासतौर पर चुकंदर को अगर बिना अच्छी तरह साफ किए और थोड़ी ज्यादा मात्रा में खाने पर शरीर में रिएक्शन हो सकते हैं, जिसमें जीभ और गले में जलन, पित्त बनने जैसी एलर्जी होना और अपच हो सकती है।

क्यों हो सकती है चुकंदर से एलर्जी

दरअसल चुकंदर में एक बीटा वल्गारिस (Beta vulgaris) नाम का प्रोटीन पाया जाता है जिससे शरीर में कभी कभी पित्त एलर्जी, जिन्हें इंगलिश में Hives कहते हैं वो हो सकती है। चुकंदर को बहुत अच्छी तरह ना वॉश किया जाए तो इसे खाने से मुंह और जीभ छिलने जैसी समस्या भी हो सकती है।

कैसे खाएं चुकंदर

अगर आपको कच्ची चुकंदर खानी है तो एक मीडियम साइज चुकंदर का एक चौथाई यानी 3-4 स्लाइस से ज्यादा ना खाएं। साथ ही खाने से पहले चुकंदर को नमक और बेकिंग सोडा के पानी में अच्छी तरह धो लें। दूसरा बेस्ट तरीका है चुकंदर को हल्का उबाल लिया जाए, इससे उसमें पाये जाने वाले प्रोटीन बीटा वल्गारिस का असर कम हो जाता है लेकिन न्यूट्रिशिन पूरे बने रहते हैं। इसके बाद चुकंदर को खा लें।

कच्ची सब्जियों से एलर्जी

इसी तरह 1-2 कच्चे आंवला खाने से भी मुंह और जीभ फटने जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही गर्मियों में लौकी तोरई और खीरे ककड़ी का भी खूब सीजन रहता है। लेकिन याद रखें अगर खीर या ककड़ी खाने में कड़वी लगे तो उसे ना खाएं। साथ ही लौकी या तोरई काटते समय एक-दो पीस जरूर चखें, अगर लौकी तोरई कड़वी है तो उसकी सब्जी ना बनाएं। लौकी का जूस बनाते वक्त तो बहुत ज्यादा जरूरी है कि उसे कट करके पहले चेक किया और लौकी कड़वी ना हो तभी उसका जूस निकाला जाए। दरअसल कड़वी लौकी या तोरई में एक टॉक्सिन पाया जाता है जिसका नाम है कुकरबिटासिन (cucurbitacin) जो शरीर के लिए खतरनाक है। ये टॉक्सिन जहरीला माना जाता है और ज्यादा मात्रा में शरीर में जाने पर बहुत परेशानी पैदा कर सकता है।

पत्तेदार सब्जियां भी कच्ची न खाएं

चौलाई, पालक जैसी सब्जियों में कई तरह के कीड़े होने की संभावना होती है इसलिए इन सब्जियों को पहले नमक और बेकिंग सोडा के पानी में अच्छी तरह धो लें उसके बाद अच्छी तरह उबालें और तभी इनका सेवन करें। ज्यादा छेद वाले चौलाई, पालक या पत्ते वाली सब्जियां ना खरीदें, इनमें कई तरह के कीटों का हमला होता है जिससे छेद हो जाते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
72 %
2.4kmh
3 %
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular