21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
HomeएंटरटेनमेंटStars Believe in God: धर्म से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता, पूजा-पाठ में...

Stars Believe in God: धर्म से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता, पूजा-पाठ में है अटूट श्रद्धा

Stars Believe in God: कोई है शिव भक्ति...तो करता है गणपति की अराधना। ये स्टार्स किसी एक धर्म को नहीं मानते हैं। इसलिए तो मुस्लिम होकर भी रखते हैं पूजा-पाठ में अटूट विश्वास।

Stars Believe in God: बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो हर धर्म को एक समान मानते हैं इसलिए वह मुस्मिल होकर भी करते हैं हिंदू देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना।इस स्टार्स को भगवान में अटूट विश्वास हैं और उन्हें खास मौको पर अक्सर मंदिर में पूजा-पाठ करते हुए देखा गया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से लेकर सारा अली खान और सलमान खान तक का नाम शामिल है। जो ईद के साथ-साथ होली, दीवाली और गणेश चतुर्थी को भी बहुत ही धूमधाम से मनाते हुए नजर आते हैं।

सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में सबसे पहले आता हैं। क्योंकि उनका मानना है बींग ह्यूमन। वह गणपति बप्पा में गहरी श्रद्धा रखते हैं। एक्टर हर साल गणेश चतुर्थी पर अपने घर बप्पा को लाते हैं और धूमधाम से उनकी पूजा करते हैं। यही नहीं वह होली, दीवाली हो या ईद हर त्योहार धूमधाम से मनाते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को अक्सर हिंदू देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते देखा गया है। वैसे देखा जाए तो सारा मुसलमान हैं लेकिन इसके बावजूद वह महादेव की भक्ति में अक्सर लीन नज़र आती हैं।

अक्सर सारा महादेव के दर्शन के लिए केदारनाथ मंदिर  जाती रहती हैं।

इन फ़ोटोज़ को वह अपनी सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।

इसके अलावा सारा अली खान बद्रीनाथ और महाकालेश्वर मंदिर में भी जाकर भी भोलेनाथ का आशीर्वाद ले चुकी हैं।

सैफ अली खान वैसे को मुस्लिम हैं लेकिन वह खुले विचार के हैं।

वह हमेशा दीवाली की पूजा अपने घर-परिवार के साथ करते आए हैं।

यही नहीं बल्कि वह अक्सर करीना कपूर के साथ गणेश चतुर्थी की भी पूजा करते हुए नजर आए हैं।

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी मुस्लिम होकर पूजा-पाठ में विश्वास रखते हैं। एक्टर अक्सर अपनी फिल्म से पहले शिरडी और वैष्णो देवी जाकर आशीर्वाद लेते हैं। यही नहीं बल्कि शाहरुख़ कई बार अमृतसर के गोल्डन टेम्पल भी पूजा करने जा चुके हैं।

एक्ट्रेस सोहा अली खान भी मुस्लिम होकर पूजा-पाठ करती रहती हैं।

गणेश चतुर्थी पर एक्ट्रेस ने अपने पति कुणाल खेमू के साथ घर पर गणपति की स्थापना भी की थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
73 %
1kmh
4 %
Tue
25 °
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular