40 C
New Delhi
Wednesday, June 24, 2026
HomeएंटरटेनमेंटShah Rukh Khan reject Hollywood: शाहरुख खान ने ऑस्कर विनिंग फ़िल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को किया...

Shah Rukh Khan reject Hollywood: शाहरुख खान ने ऑस्कर विनिंग फ़िल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ को किया था रिजेक्ट, जाने वजह

Shah Rukh Khan reject Hollywood: क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के बादशाह से भी कभी गलती हो सकती है। सही सुना आपने शाहरुख़ खान ने ऑस्कर विनिंग फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर को करने से साफ़ इंकार कर दिया था। फिर इस रोल के लिए किसे लिए गया यह इस रिपोर्ट में पढ़ें।

Shah Rukh Khan reject Hollywood: बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की लगातार फ़िल्में सुपर-डुपर हिट हो रहीं हैं। शहरुख की फैन फॉलोइंग काफ़ी तगड़ी है एक वजह ये भी है कि एसआरके किसी भी फ़िल्म को करने से पहले सोच समझ कर ही फ़ैसला लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख खान ने ऑस्कर विनिंग फ़िल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ को करने से साफ़ इंकार कर दिया था। जानिए वजह

2008 में मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी फ़िल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ संगीत, गीत, स्क्रीनप्ले  और सिनेमेटोग्राफ़ी के अलावा आठ ऑस्कर मिले थे। लेकिन क्या आपको यह पता है कि शाहरुख़ ने इस  फ़िल्म को करने से  साफ़ इंकार कर दिया था। इस फ़िल्म में अनिल कपूर ने जो होस्ट का किरदार निभाया था, दरअसल, वह रोल पहले शाहरुख़ खान को ऑफ़र किया गया था। लेकिन शाहरुख़ ने इस फ़िल्म के निर्देशक डैनी बॉयल की वजह से यह रोल मना कर दिया था।

दरअसल, ऑस्कर विनिंग फ़िल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में जो रोल किंग खान को ऑफ़र किया गया था। वह एक होस्ट का था। जिस समय शाहरुख़ को यह रोल ऑफ़र हुआ था उस समय शाहरुख़ ‘केबीसी’ शो को होस्ट कर रहे थे। दरअसल, यह बात किंग खान ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 के दौरान कही। 

शाहरुख़ ने कहा कि ‘उनकी कई हॉलीवुड फ़िल्मों को लेकर बातचीत हुई है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है। फ़िल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ की बात करें तो जो रोल इस फ़िल्म में होस्ट का उन्हें ऑफ़र हुआ था वह धोखाधड़ी वाला था, यानी की एक धोखेबाज़ इंसान का था।’ यही वजह है कि शाहरुख़ ने इस फ़िल्म को करने से साफ़ मना कर दिया था। क्योंकि उस समय किंग खान ख़ुद टीवी पर प्रसारित शो ‘केबीसी’ को होस्ट के रूप में निभा रहे थे, और वह नहीं चाहते थे कि उनके फैंस के पास कोई गलत मेसेज जाए।

शाहरुख़ खान के लिए साल 2023 काफ़ी धमाकेदार रहा। फ़िल्म ‘पठान’ ने कमाई के मामले में कई फ़िल्मों के बड़े-बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए। तो वहीं पठान के बाद किंग खान की फ़िल्म ‘जवान’ भी सुपर-डुपर हिट रही। अब 2024 में जल्द ही शाहरुख़ जेम्स बॉन्ड के रोल में नज़र आ सकते हैं। उनकी हर एक फ़िल्म के लिए फैंस काफ़ी एक्साइटेड रहते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
40 ° C
40 °
40 °
19 %
1.1kmh
7 %
Wed
40 °
Thu
43 °
Fri
44 °
Sat
44 °
Sun
44 °

Most Popular