40 C
New Delhi
Wednesday, June 24, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRanveer Singh Upcoming Movies: इन तीन फ़िल्मों से बॉक्सऑफिस पर धमाका करने...

Ranveer Singh Upcoming Movies: इन तीन फ़िल्मों से बॉक्सऑफिस पर धमाका करने वाले हैं रणवीर सिंह

Ranveer Singh Upcoming Movies: रणवीर सिंह जल्द ही तीन बड़ी फ़िल्मों से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाले हैं। ये तीनों ही फ़िल्में मेगा बजट फ़िल्में हैं। जानिए पूरी डिटेल्स।

Ranveer Singh Upcoming Movies: बॉलीवुड के अतरंगी स्टार रणवीर सिंह की कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में  जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इस लिस्ट में ‘डॉन 3’, ‘सिंघम अगेन’ और ‘शक्तिमान’ शामिल है। इन फ़िल्मों को लेकर रणवीर ने एक बड़ा अपडेट किया है।

कॉमेडी हो या एक्शन रणवीर सिंह हर रोल में जान डाल देते हैं। यही वजह है कि वो हर निर्माता-निर्देशक की लिस्ट में फुल ऑन डिमांड में  रहते हैं। अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस के लिए फ़ेमस रणवीर के पास कई मेगा बजट फिल्में हैं, लेकिन जिन तीन पिक्चरों को लेकर वो चर्चा में हैं, वो है ‘सिंघम अगेन’, ‘डॉन 3’ और ‘शक्तिमान’। 

बहरहाल, रणवीर इन दिनों ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग में बीज़ी है। एक्टर का फिल्म में लगभग आधा हिस्सा शूट हो चुका है, जो कुछ बचा है, उसे जल्द खत्म कर दिया जाएगा। इस पिक्चर में वो कैमियो कर रहे हैं, लेकिन धांसू अंदाज में दिखने वाले हैं रणवीर। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह के अलावा अजय देवगन और करीना कपूर भी अहम रोल में नज़र आएँगी। ‘सिंघम अगेन’ के अलावा वो हाल ही में दो बड़ी फिल्मों के साथ जुड़े हैं। वह दोनों फ़िल्में ‘डॉन 3’ और ‘शक्तिमान’ है। दोनों ही फिल्में उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। हालाँकि वो बात अलग है कि रणवीर पहले से ही काफ़ी सक्सेसफुल स्टार हैं।

रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ और ‘शक्तिमान’ को लेकर काफी सीरियस हैं। बात करें निर्देशक फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ की तो इस फ़िल्म की शूटिंग भारत के अलावा विदेशों में भी होगी। इसमें 7 महीनों का वक्त लगेगा। यानी मार्च 2025 तक इसे खत्म कर दिया जाएगा। हो सकता है कि यह फ़िल्म 2025 के एंड में रिलीज़ की जाए।

अब बात करते हैं रणवीर सिंह के दूसरे बड़े प्रोजेक्ट की तो वो है फिल्म ‘शक्तिमान’। फरहान की फ़िल्म डॉन 3’ के बाद रणवीर सिंह फिल्म ‘शक्तिमान’ की शूटिंग शुरू कर देंगे। बता दें कि हाल ही में फिल्म ‘शक्तिमान’ की स्क्रिप्ट पर काम पूरा हुआ है। जो करीब 3 साल से भी ज्यादा वक्त से चल रहा था। इस पिक्चर को बेसिल जोसेफ बना रहे हैं और साजिद नाडियाडवाला मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। जहां तक बात है निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप फ़िल्म सिंघम अगेन की तो यह फ़िल्म 2024 में रिलीज होगी। बता दें कि रणवीर सिंह की वर्कलिस्ट डेट्स अगले 2 सालों के लिए शूटिंग से भरी हुई है। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
40 ° C
40 °
40 °
19 %
1.1kmh
7 %
Wed
40 °
Thu
43 °
Fri
44 °
Sat
44 °
Sun
44 °

Most Popular