33 C
New Delhi
Monday, October 5, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRamayana Teaser VFX: ‘रामायण’ टीजर पर नया विवाद! ध्रुव राठी बोले- फ्री...

Ramayana Teaser VFX: ‘रामायण’ टीजर पर नया विवाद! ध्रुव राठी बोले- फ्री पब्लिसिटी के लिए खेला गया बड़ा दांव

Ramayana Teaser VFX: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में फिल्म के सेट पर आयोजित क्रिएटर्स डे के दौरान कई कंटेंट क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया था, जिनमें सिनेमा पर वीडियो बनाने वाले ध्रुव परीक्षित भी शामिल थे। ध्रुव ने सेट का दौरा करने के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा दावा कर दिया जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। उनका कहना है कि फिल्म के मेकर्स ने रणबीर कपूर के ‘राम’ वाले ग्लिम्स का एक कमजोर वर्जन जानबूझकर रिलीज किया था, ताकि सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस और आलोचना हो, जिससे फिल्म को मुफ्त में पब्लिसिटी और मार्केटिंग मिल सके।

सेट का अनुभव और वीएफएक्स कलाकार से बातचीत

ध्रुव ने शुरुआत में अपने इंस्टाग्राम पर इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। जब एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में उनसे फिल्म ‘रामायण’ के वीएफएक्स के अधूरे होने को लेकर सवाल किया तो ध्रुव ने जवाब में फिल्म की भव्यता की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि जो सीन्स उन्होंने वहां देखे, वे हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ के स्तर के थे। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि सेट पर उनकी मुलाकात एक वीएफएक्स आर्टिस्ट से हुई थी। उस आर्टिस्ट ने उन्हें बताया कि मेकर्स के पास बेहतर विजुअल्स तैयार होने के बावजूद उन्होंने जानबूझकर अधूरा और कमजोर वीडियो इंटरनेट पर डाला, क्योंकि सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना से फिल्म की फ्री मार्केटिंग होती है।

Ramayana

सोशल मीडिया पर सफाई और डिलीटेड कमेंट का सच

हालांकि यह विस्फोटक दावा करने के कुछ ही समय बाद ध्रुव ने अपने उस कमेंट को डिलीट कर दिया। गुरुवार तक उन्होंने पुराना कमेंट हटाकर एक नया स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि वीएफएक्स पर बहुत अच्छा काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें सेट पर कुछ अधूरी फुटेज दिखाई गई थीं, लेकिन उनका मानना है कि असल काम महीनों पहले ही पूरा हो चुका है। उन्होंने फिल्म के कैरेक्टर डिज़ाइन और फैंटेसी वर्ल्ड की सराहना करते हुए इसे एक बेहतरीन थिएट्रिकल एक्सपीरियंस बताया। भले ही ध्रुव ने अपना पहला बयान हटा दिया हो, लेकिन तब तक उनके पुराने कमेंट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे।

पहले टीजर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया और रिलीज की तारीख

इस साल की शुरुआत में जब मेकर्स ने रणबीर कपूर के लुक के साथ ‘रामायण’ का पहला ग्लिम्स रिलीज किया था तो दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। जहां एक तरफ फिल्म के बड़े स्केल और भव्यता को सराहा गया, वहीं दूसरी तरफ कमजोर सीजीआई और राक्षसों के लुक को लेकर काफी आलोचना भी हुई थी। उस वक्त टीम ने भरोसा दिलाया था कि रिलीज से पहले इन सभी कमियों को सुधार लिया जाएगा। आपको बता दें कि इस महाकाव्य में रणबीर कपूर के साथ यश, सई पल्लवी, रवि दुबे और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं, और फिल्म का पहला भाग साल 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33 ° C
33 °
33 °
37 %
2.8kmh
0 %
Mon
32 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
37 °

Most Popular