25.2 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRamayan Shooting: 500 करोड़ में बनेगी रणबीर कपूर और यश की रामायण,...

Ramayan Shooting: 500 करोड़ में बनेगी रणबीर कपूर और यश की रामायण, मुंबई और लंदन में होगी शूटिंग

Ramayan Shooting: रणबीर कपूर और साउथ स्टार यश की अपकमिंग एपिक फ़िल्म रामायण की शूटिंग 60 दिन मुंबई में होगी। जबकी बाक़ी फ़िल्म की शूटिंग लंदन में होगी।

Ramayan Shooting: फ़िल्म रामायण की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। जिसके लिए स्टारकास्ट से डेट्स तय कर ली गई हैं। फ़िल्म का शुरुआती हिस्सा मुंबई में शूट होगा। जबकि बाक़ी लास्ट में लंका वाले पार्ट को लंदन में शूट किया जाएगा। लंदन में शूटिंग के दौरान केजीएफ फ़ेम स्टार यश शूटिंग के दौरान रणबीर को ज्वॉइन करेंगे। 500 करोड़ बजट में बनने वाली रामायण का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं।

इससे पहले आई प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरूष ने सभी फैंस को निराश कर दिया था। लेकिन फ़िल्म एनिमल के बाद से फैंस रणबीर को भगवान राम के रोल में देखने का मन बना चुके हैं। तो वहीं इस फ़िल्म में सीता के रोल साई पल्लवी नज़र आएँगी। फ़िल्म में रावण का रोल साउथ स्टार यश निभाएँगे।

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया और उनकी दमदार एक्टिंग की भी खूब वाहवाही बटोरी। अब उनकी अगली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। फेमस फिल्ममेकर नितेश तिवारी की करीब 500 करोड़ के बिग बजट में बनने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर माहौल गरम हो गया है। बता दें कि मुंबई में 60 दिनों तक शूटिंग के बाद लंदन में लंका वाला हिस्सा शूट होगा। वहां भी इतने ही दिन तक शूट होगा। खबर है कि लंदन में साउथ सुपरस्टार यश भी रणबीर को ज्वॉइन करेंगे।

रामायण (Ramayan) की शूटिंग शुरू होने से पहले ही रणबीर कपूर ने नॉनवेज और एल्कोहल छोड़ दिया है। इस बात से रणबीर के फैंस खआसा उत्साहित हैं। इस फिल्म में रणबीर और यश के अलावा साई पल्लवी के अलावा कई साउथ और बॉलीवुड के स्टार्स नजर आने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो हनुमान के रोल के लिए सनी देओल से बातचीत फ़ाइनल हुई है। 

फ़िल्म के निर्देशक नितेश तिवारी फिल्म रामायण को तीन हिस्सों में बना रहे हैं, जो हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट साल 2025 में थिएटर में रिलीज़ होगा।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर के पास ‘रामायण’ के अलावा ‘लव एंड वॉर’ है। इस फ़िल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली करेंगे। इसमें रणबीर की रियल लाइफ बीवी आलिया भट्ट नजर आएंगी और विक्की कौशल भी होंगे। इसके अलावा रणबीर के पास ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ और ‘एनिमल’ का सीक्वल भी है, जिसका नाम ‘एनिमल पार्क’ है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.2 ° C
25.2 °
25.2 °
54 %
3.1kmh
0 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular