31 C
New Delhi
Friday, October 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, छत्तीसगढ़ की लोकसभा...

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीटों पर बना रोडमैप

Lok Sabha Election 2024 : आम चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए स्क्रीनिंग कमेटी ने बैठक की है।

Lok Sabha Election 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां अभी तक अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इन चुनावों को छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की सूची तय करने के लिए कांग्रेस की बड़ी बैठक का आयोजन हुआ है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और राज्य इकाई के प्रमुख दीपक बैज सहित अन्य लोग भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई इस मीटिंग में आगामी चुनाव में टिकट वितरण के साथ ही पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की।

11 उम्मीदवारों के नाम की चर्चा
मीटिंग खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बताया ​कि उम्मीदवारों के चयन के लिए जीतने की क्षमता मुख्य मानदंड है। सभी 11 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि 11 सीटों पर जनभावना कांग्रेस के पक्ष में है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन सभी उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है जिसमें जीतने की योग्ता है। उस पर चर्चा की जा रही है।

10 साल में केंद्र सरकार हर मोर्चे पर रही विफल
स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक हुई। स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा पूरी हो गई है। इस बैठक में लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगेगी। एआईसीसी प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी को विधानसभा चुनाव में जीत नहीं मिली, लेकिन बीजेपी से हमारा 1-1.5 प्रतिशत कम था। उन्होंने आगे कहा कि बीते 10 साल से केंद्र सरकार की रिपोर्ट देख रहे हैं जो हर मोर्चे पर विफल रही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31 ° C
31 °
30.1 °
51 %
3.1kmh
40 %
Fri
30 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
34 °
Tue
33 °

Most Popular