25.5 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
HomeएंटरटेनमेंटPrabhas: करोड़ों कमाने वाला यह एक्टर आख़िर क्यों रहता है किराए के...

Prabhas: करोड़ों कमाने वाला यह एक्टर आख़िर क्यों रहता है किराए के घर में

Prabhas: करोड़ों कमाने वाले साउथ एक्टर प्रभास लंदन में किराए के फ़्लैट में रहते हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि वह एक दिन का रेंट कितना चुकाते हैं।

Prabhas: पैन इंडिया स्टार प्राभस वैसे तो एक फ़िल्म के करोड़ों रुपए वसूलते हैं। लेकिन जो बात सामने आई है उससे यही लग रहा है कि इतना कमाने के बावजूद वह आख़िर किराए के फ्लेट में क्यों रहते हैं। दरअसल, प्रभास लंदन में एक फ़्लैट में किराए पर रहते हैं। जिसका एक महीना का किराया सुनकर आपके होश जरूर उड़ जाएंगे।

बाहूबली फेम एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी मच अवेटेड पैन इंडिया फिल्म ‘कल्की 2898 AD’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यही वजह है कि शूटिंग की वजह से उन्होंने लंदन में एक फ़्लैट ही किराए पर ले लिया है। सूत्रों की माने तो यह फ़्लैट उन्होंने शूटिंग के बाद आराम करने के लिए लिया है ।ताकि वो फिल्म की शूटिंग के बाद फ़्लैट में रिलैक्स कर सकें।

वहीं इस लैविश फ्लैट की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। सूत्रों की माने तो लंदन के इस आलीशान फ्लैट में रहने के लिए प्रभास लाखों रुपये खर्च करते हैं। सुपरस्टार हर महीने 60 लाख रुपये रेंट देते हैं।

बता दें कि प्राभस का नाम साउथ के सबसे अमीर एक्टर्स में शुमार है। वे बेहद लग्जरी लाइफ जीते है। सूत्रों की मानें तो एक्टर हैदराबाद में एक आलीशान घर में रहते है, जिसकी कीमत 65 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं उनके नेटवर्थ की बात करें तो सुपरस्टार 215 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। प्रभास लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास रेंज रोवर स्पोर्ट्स, ऑडी A6, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं।

वहीं प्राभस के वर्क्रफंट की बात करें तो सुपरस्टार इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। ‘सालार’ के सुपरहिट होने के बाद अब एक्टर ‘कल्की 2898 AD’ में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

वहीं इसके अलावा प्रभास ‘प्रोजेक्ट के’ में भी दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। 500 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। वहीं प्रभास बहुत जल्द एक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘राजा डीलक्स’ में भी नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
71 %
1.3kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular